बेकरी से गहने चुराकर रफूचक्कर हुआ 7 बच्चों का बाप वारदात के 25 साल बाद गिरफ्त में आया

जयपुर। राजस्थान में जयपुर जिले की पुलिस ने 25 साल से फरार चल रहे कुख्यात चोर साने आलम (48) को धर दबोचा है। साने आलम साल् 1995 में दोस्तों के साथ एक बेकरी शॉप से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गया था। तब पुलिस ने उस पर 2 हजार रुपए इनाम रखा था। डीसीपी नार्थ डॉ. राजीव पचार ने बताया कि साने आलम जिस बेकरी में काम करता था, उसी में उसने अपने दाेस्तों के साथ चोरी की थी। वह यादवों का मोहल्ला, शिकोहाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है।

thief arrested after 25 years of stealing jewelry at jaipur

डॉ. राजीव पचार के मुताबिक, इन दिनों साने राजस्थान के कोटा जिले में गांधी नगर डीसीएम, उद्योग नगर में फरारी काट रहा था। जहां वह टेलरिंग की दुकान करने लगा था। वह शादीशुदा है और उसके 7 बच्चे हैं। चोरी की वारदात गलतागेट थाना क्षेत्र में 27 अप्रैल 1995 में अंजाम दी गई थी। वहीं, जिस शख्स ने चोरी की वारदात की शिकायत दर्ज कराई थी, वह जाफर अली था, अब उसकी मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+