Congress Candidate Rajasthan: सूची जारी होने से पहले इन 5 MLA को मिला कांग्रेस का टिकट! CM गहलोत ने किया ऐलान
Congress Candidate List Rajasthan: कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी होने से सीएम अशोक गहलोत ने मुरारी लाल मीणा, परसादी लाल मीणा, ओमप्रकाश हुड़ला, जीआर खटाणा और ममता भूपेश के लिए वोट मांगे।
Congress Candidate List Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में दौसा जिले से पांच विधायक मुरारी लाल मीणा, परसादी लाल मीणा, ओमप्रकाश हुड़ला, जीआर खटाणा और ममता भूपेश का टिकट फाइनल हो चुका है। इनमें से ममता भूपेश, परसादी लाला मीणा और मुरारी लाला मीणा तो राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस प्रत्याशियों की अभी तक एक भी सूची जारी नहीं हुई है। इन पांच विधायकों को चुनाव मैदान में उतारे जाने का इशारा खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया है। गहलोत ने भरे मंच से इनके लिए लोगों से वोट भी मांगे हैं।

दरअसल, हुआ यूं कि 20 अक्टूबर की दोपहर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासिचव प्रियंका गांधी की दौसा जिले के सिकराय के कांदोली में जनसभा हुई, जिसमें सीएम अशोक गहलोत व सचिन पायलट समेत तमाम नेताओं ने शिरकत की। प्रियंका गांधी ने पूर्वी राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा।
प्रियंका गांधी की दौसा जनसभा को राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सम्बोधित किया और सभा में मौजूद लोगों ने अपील की कि इस बार के चुनाव में मुरारी लाल मीणा, परसादी लाल मीणा, ओमप्रकाश हुड़ला, जीआर खटाणा और ममता भूपेश को जीताकर भेजें।
सीएम अशोक गहलोत के इस अपील का मतलब ये है कि राजस्थान कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची भले ही अभी तक जारी नहीं हुई हो, मगर सीएम अशोक गहलोत के भरे मंच से ऐलान करना साबित करता है कि इन विधायकों के टिकट फाइलन हो गए हैं। बस सूची जारी होने की औपचारिकता बाकी है।

कौन हैं दौसा के ये पांचों विधायक?
- मुरारी लाल मीणा, दौसा से कांग्रेस विधायक, राजस्थान सरकार में कृषि विपणन व संपदा, पर्यटन व नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हैं।
- परसादी लाल मीणा, लालसोट से कांग्रेस विधायक व राजस्थान में स्वास्थ्य और राज्य उत्पाद शुल्क के कैबिनेट मंत्री हैं।
- ओमप्रकाश हुड़ला, दौसा की महुआ सीट निर्दलीय विधायक हैं।
- जीआर खटाना, बांदीकुई से कांग्रेस विधायक हैं।
- ममता भूपेश, सिकराय से कांग्रेस विधायक व महिला एवं बाल विकास विभाग कैबिनेट मंत्री हैं।
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पहुंचीं प्रियंका
दौसा के सिकराय में जनसभा को सम्बोधित करने के बाद प्रियंका गांधी मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन आरती में प्रियंका गांधी के साथ सीएम अशोक गहलोत व सचिन पायलट भी खड़े नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications