Rajasthan News: विधानसभा सत्र के प्रश्नकाल में आज फिर हुआ हंगामा, किसी की हुई आदत तो किसी ने बताया अधिकार !
Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और आज फिर प्रश्नकाल में जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा के सदन में विपक्ष ने अधिकार को लेकर सवाल उठाए तो सरकार के नेताओं ने चुटकी लेते हुए आदत होने की बात कर दी।
विधानसभा के सदन में हंगामा होना कोई नई बात नहीं है। सत्ता पक्ष और विपक्ष में सवाल और जवाबों को लेकर अक्सर प्रश्नकाल के दौरान तीखी नोकझोंक भी होती है। आज भी वहीं हुई लेकिन आज हंगामा जिस मुद्दे को लेकर हुआ वह बड़ा रौचक और मजेदार था।
विधानसभा का बजट सत्र आज शुक्रवार को प्रश्नकाल के साथ शुरू हुआ। विधानसभा के सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बार तीखी नोकझोंक के साथ हंगामा हुआ।

इतना ही नही इस बार तो सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीचआदत और अधिकार को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। जिसमे वन मंत्री संजय शर्मा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आमने सामने हो गए हालांकि दोनों नेताओं को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मध्यस्थता कर शांत करवा दिया।
विधानसभा के बजट सत्र में लगातार हंगामा जारी है। पिछले दो दिनों से कुछ ऐसी ही तस्वीरें विधानसभा के सदन से आ रही है। आज भी यही उम्मीद थी कि सदन में हंगामा होगा ठीक वैसा ही हुआ।
प्रश्नकाल के दौरान कई बार सत्ता पक्ष और विपक्ष में नोकझोंक हुई। खास तौर पर वन मंत्री संजय शर्मा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की बीच।
मंत्री संजय शर्मा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच आदत और अधिकार को लेकर इस कदर बहस हुई कि विधानसभा अध्यक्ष को बीच मे बोलना पड़ा। इसके साथ सदन में प्रश्नकाल के दौरान भजन लाल सरकार के मंत्री अपनी पार्टी के विधायकों के सवालों में घिरे दिखाई दिए।
जानकारी के अनुसार सदन में आज प्रश्नकाल के दौरान वृक्षारोपण को लेकर जीवित और मृत पौधों के आंकड़ों पर सवाल उठाया गया था। सवाल के जवाब जब वनमंत्री संजय शर्मा देने के लिए खड़े हुए और उन्होंने पूरी जांच प्रक्रिया बताना शुरू किया और कह दिया कि सदस्य द्वारा जो चिंता जताई गई है उसकी तीन सदस्य कमेटी से जांच करवा लेंगे।
तब नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली खड़े हुए और उन्होंने कहा कि सरकार ने जो सदन में आंकड़े दिए वो राउंड फिगर में है, इनकी जांच होनी चाहिए, ऐसा कैसे हो सकता है कि भी 89, 91,94, 98 नही आये।
इसके बाद मंत्री संजय शर्मा खड़े हुए और उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की हर प्रश्न पर खड़े होने की आदत हो गई है, इसके बाद जुली खड़े हुए उन्होंने कहा कि यह गलत बयान है, आदत नहीं है. यह हमारा अधिकार है।
इस तरह से नहीं बोला जा सकता। इसके बाद सदन में पक्षपक्ष में नोकझोंक शुरू हो गई। बढ़ती नोंकझोंक को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी खड़े हुए और मामले को शांत कराया। हालांकि इस बीच काफी देर हंगामा चलता रहा।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर ज्यादा करेंगे तो अगले प्रश्न करने की अनुमति भी नहीं दूंगा तब कही जाकर विपक्ष की शांति हुई।












Click it and Unblock the Notifications