Jaipur Gas Cylinder Blast: गैस सिलेंडर धमाकों से दहली राजधानी,मचा हड़कंप
Jaipur Gas Cylinder Blast: जयपुर में एक के बाद एक छह गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से अफरी तफरी मच गई। देखते ही देखते आग के गुब्बार में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
राजस्थान में रसद विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से गैस सिलेंडर ब्लास्ट के मामले लगातार बढ़ रहे है। एक बार फिर से राजधानी जयपुर गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहल गई।

जयपुर के विद्याधरनगर में एक के बाद एक छह धमाके होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कोई बम ब्लास्ट होने की अफवाह फैलाने लगा तो आग के गुब्बार को देख सहम गया।
गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट की वजह का तो अब खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इन धमाकों के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है।
गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट के बाद पुलिस और प्रशानिक अधिकारियों के साथ दमकलों की गाड़ियां मौके पर पहुंची,कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया।
वहीं गैस सिलेंंडर के ब्लास में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यहां एक के बाद एक छह गैस सिलेंडरों में धमाके हुए, जिसके बाद इलाके में आग लग गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम को जयपुर के विद्याधर नगर के मंदिर सर्किल क्षेत्र में एक के बाद एक छह सिलेंडरों में धमाका हो गया।
धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास का पूरा क्षेत्र इस आग की चपेट में आ गया। इस हादसे के पीछे क्या वजह रही ये अभी साफ नहीं हो पाया है। किस वजह से सिलेंडरों में धमाका हुआ और पूरा क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
आपकों बता दे कि हाल ही में राजस्थान के चूरू में भी 11 सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ था। इस धमाके के बाद पूरा इलाके दहल गया। बताया गया है कि जहां गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ शादी समारोह चल रहा था।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर रसद विभाग गैस सिलेंडरों को लेकर इतना लापरवाह क्यों है। जब सड़क से लेकर घरों तक लगातार सिलेंडर ब्लास्ट की घटनाएं हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications