Rajasthan: अलवर में पूर्व मंत्री शकुंतला रावत के घर चोरी, रावत ने डबल इंजन की सरकार पर यूं कसा तंज
Rajasthan Ex Minister Shakuntla Theft News: राजस्थान में शातिर चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि पूर्व मंत्री के घरों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे है।
शातिर चोरों ने अलवर जिले की पूर्व मंत्री शकुंतला रावत के घर में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी की इस वारदात के बाद पूर्व मंत्री रावत ने भाजपा का डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
शातिर चोरों ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रही शकुंतला रावत के घर में ताला तोड़कर नगदी सहित जेवरात चुरा लिए। घटना के समय घर में कोई नहीं था। आज सुबह परिवार आया तो ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। पूर्व मंत्री ने पुलिस में रिपोर्ट दी है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि कर्मचारी कॉलोनी स्थित उनके घर में मंगलवार रात चोर घुस गए। घटना के समय पति और परिवार के अन्य लोग सामने वाले मकान में थे। इस कारण बुधवार सुबह ताले टूटने का पता लगा।
Recommended Video
पूर्व मंत्री उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ससुराल मोहम्मदपुर (बहरोड़) में भी घर में कुछ लोग घुसे और सामान बिखेर कर चले गए। यह सब एक साजिश लगती है।
उनका कहना है कि करीब सवा साल पहले भी अलवर के मकान में उनके घर सामने से कार निकलती थी, जिसकी शिकायत पुलिस को दी थी। दो महीनों में दो बार कार ने भी दूसरे वाहनों से हल्की भिड़ंत की है। अब इन सब घटनाओं को देखकर लगता है कि कोई न कोई साजिश कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करें।
शकुंतला रावत ने कहा कि केंद्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार है। इसके बावजूद चोरी सहित अन्य तरह का अपराध तेजी से बढ़े है। पुलिस को सख्ती से कार्यवाही करने की जरूरत है। उन चोरों का पता लगना चाहिए।
उन्होंने बताया कि उनके पति इस मकान की बजाय दूसरे मकान में थे। वह खुद यहां नहीं थी। पहले दो बार हमारी गाड़ी की भी किसी ने थोडा सा एक्सीडेंट के दिया था वो हल्की भिंड़त रही। जिसे हमने ध्यान नहीं दिया। लेकिन अब सब घटनाओं को देखकर लगता है कुछ न कुछ साजिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications