राजस्थान के धोरों में दफन हुई एक और प्रेम कहानी
Barmer News, बाड़मेर। राजस्थान में सरहदी इलाके बाड़मेर के धोरों में एक और प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। महज दस दिन में ही दो प्रेमी जोड़ों ने जिंदगी छोड़ दी। पहले आंटियां और अब चौहटन थाना इलाके में प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी की है।

जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले के चौहटन थाना इलाके के गांव रानीसर सनाउ में बुधवार सुबह लोगों को पेड़ से लटके युवक व एक नाबालिग लड़की की लाश मिली। लड़के की शिनाख्त ने रुगाराम के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से नीचे उतरवाया और सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस की शुरआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा। फांसी पर लटके मिलने के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच में चल सकेगा।
चौहटन पुलिस के अनुसार युवक और युवती दसवीं के स्टूडेंट थे। एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों के बीच लम्बे समय से जान पहचान थी। 26 मार्च की रात से ही घरों से गायब थे। उनका 27 मार्च को बोर्ड परीक्षा का पेपर था, लेकिन दोनों ने परीक्षा नहीं दी। छात्रा के पिता ने अपहरण, दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 26 मार्च की रात पेशाब करने घर से बाहर निकली तो चार जनों ने अपहरण कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसे बांधकर टांके में डाल दिया। वहीं मृतक छात्र के भाई ने मामला दर्ज करवाया कि उसका भाई दसवीं में पढ़ता है, वह 26 मार्च को घर से गायब हो गया। उसका गुरुवार को एक लड़की के साथ टांके में शव मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications