Rajasthan News: आज हो गई सरपंचों की सुलह, अधिकारियों से वार्ता के बाद मंत्री मदन दिलावर का यूं जताया आभार

Rajasthan Panchayat Raj Minister News: राजस्थान के ग्रामीण विकास और पंचायतीराज से जुड़ी बड़ी राहत आज प्रदेशवासियों को मिल रही है। पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर की समझाइश के बाद सरपंचों ने विधानसभा का घेराव स्थगित कर दिया।

सरपंच संघ राजस्थान के बैनर तले एक माह से चल रहा आंदोलन पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर सरपंच संघ के पदाधिकारियों व अधिकारियों के बीच हुई कई दौर की वार्ता के बाद एक माह के लिए स्थगित कर दिया है।

वार्ता के दौरान ज्यादातर मांगों पर सहमति बनने के बाद 24 जुलाई बुधवार को होने वाला विधानसभा का घेराव भी स्थगित कर दिया गया है।

the-assembly-siege-of-the-sarpanches-was-averted-reconciliation-happened-after-talks-with-the-offic

सरपंच संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल व मुख्य प्रवक्ता रफीक पठान ने बताया कि 15 सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान के सरपंच आंदोलन कर रहे थे ।

इसमें मुख्य मांग विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला फंड विगत 2 साल से बकाया चल रहा है इसके अलावा नरेगा सामग्री का भुगतान भी 3 साल से नहीं होने तथा खाद्य सुरक्षा का लाभ वंचित पात्र परिवारों को देने, प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृतियां निकालने, वह सरकार की घोषणा एक स्टेट एक इलेक्शन के तहत सरपंचों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग सहित कई मांगे शामिल थी।

इन्हीं मांगों को पूरी करने के लिए राजस्थान के सरपंचों ने 24 जुलाई को विधानसभा घेराव का आह्वान किया था इसी संदर्भ में सरकार ने सरपंचों को वार्ता के लिए बुलाया वार्ता में अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज अभय कुमार, पंचायत राज सचिव रवि जैन व अन्य अधिकारियों ने वार्ता की।

सरपंच संघ राजस्थान की ओर से समझाइश वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल, कार्यकारी अध्यक्ष नेमीचंद मीणा, मुख्य प्रवक्ता रफीक पठान, मुख्य महामंत्री शक्ति सिंह जयपुर जिला अध्यक्ष मेहर सिंह धनकड़ सहित प्रदेश के कई जिलों के सरपंच संघ से जुड़े नेता,पदाधिकारी मौजूद रहे।

पंचायतराज विभाग के अधिकारियों के साथ चली कई दौरे की वार्ता के बाद राज्य वित्त आयोग का 1100 करोड़ रुपए 15 अगस्त तक पंचायतों के खातों में डालने पर सहमति बनी। साथ ही मनरेगा के 22 -23 का बकाया 600 करोड़ रुपए केंद्र से प्राप्त हो चुका है वह हफ्ते भर के अंदर-अंदर पंचायतों में डाल दिया जाएगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास व खाद्य सुरक्षा का लाभ लाभार्थियों को देने के लिए केंद्र सरकार से जैसे ही दिशा निर्देश मिलेंगे उसे पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी साथ ही सरपंचों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग पर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में 2022 में जो आदेश निकालकर सरपंचों का कार्यकाल बढ़ाया था उसका अध्ययन करेगी और उसके बाद रिपोर्ट सरकार को सौंप कर कार्यकाल बढ़ाने की अनुशंसा की जाएगी।

इन सभी मांगों पर सहमति बनने पर राजस्थान सरपंच संघ के पदाधिकारियो ने बुधवार को पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का साफा पहनाकर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया और आभार जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+