Rajasthan: केमिकल से भरा टैंकर हाईवे पर बेकाबू होकर होटल व दुकानों में घुसा, दो लोग जिंदा जले
राजस्थान के बाड़मेर में मेगा हाईवे पर बेकाबू टैंकर हादसे का शिकार हो गया। दमकल ने रात एक बजे टैंकर की आग पर काबू पाया।

बाड़मेर में केमिकल से भरा एक टैंकर बेकाबू होकर मेगा हाईवे के किनारे पर होटल व दुकानों में घुस गया। फिर उसमें आग लग गई, जिससे दो लोग जिंदा जल गए।
बाड़मेर के सिणधरी कस्बे के सर्किल पर मंगलवार रात सवा दस बजे हुई इस दुर्घटना से मेगा हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। जाम भी लग गया। दमकल ने बड़ी मशक्कत के बाद रात एक बजे आग पर काबू पाया।
Recommended Video

मीडिया से बातचीत में तहसीलदार ममता लहुआ ने बताया कि केमिकल से भरा टैंकर गुजरात से बालोतरा की ओर जा रहा था। रास्ते में मेगा हाईवे पर सिणधरी सर्किल के पास टैंकर का टायर फट गया। इससे वह बेकाबू हो गया। पहले एक होटल में जा घुसा फिर ललिता टी स्टॉल, सुभाष मेडिकल, मरुधर ट्रैवल्स, न्यू बाबा रामदेव टी स्टॉल व वीर तेजाीजी होटल को भी चपेट में ले लिया।
सिणधरी एसएचओ सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि हादसे के बाद टैंकर में आ गई। आग की चपेट में टैंकर चालक व होटल पर बैठा हुआ एक व्यक्ति जिंदा जले हैं। सूचना पाकर दमकल की पांच गाड़ी मौके पर पहुंचीं। पानी के अन्य टैंकरों से भी आग बुझाई, मगर केमिकल का रिसाव होने पर आग पर काबू पाने में समय लगा।












Click it and Unblock the Notifications