गिलास के नीचे रखकर छोड़ा सूतली बम, गुप्‍तांग व जांघ में स्‍टील के टुकड़े धंसने से युवक की मौत

राजस्‍थान के भरतपुर के हलैना कस्बे की इंदिरा नगर कॉलोनी में गिलास के नीचे रखकर सूतली बम छोड़ने से गिलास फट गया और स्‍टील के टुकड़े युवक के प्राइवेट पार्ट और जांघ में धंस गए, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, हादसे की वजह से पूरी गली में खून ही खून हो गया।

Bharatpur News

जानकारी के अनुसार 28 अक्‍टूबर की शाम को इंदिरा नगर कॉलोनी में युवक पटाखे छोड़ रहे थे। इसी दौरान सूतली बम पर गिलास उल्‍टा रखकर छोड़ा तो गिलास फट गया। स्‍टील के गिलास के टुकड़े टुकड़े हो गए और एक टुकड़ा वहां मौजूद 20 वर्षीय बिटटू उर्फ ओंकार के जाकर लगा। टुकड़ा उसके प्राइवेट पार्ट और जांघ में जाकर फंस गया। वह कुछ दूर लड़खड़ाकर भागा और फिर वहीं पर गिर पड़ा। देखते ही देखते ही उसके शरीर के निचले हिस्से से खून ही खून निकलने लगा। कॉलोनी में रहने वाले एक डॉक्टर ने उसे संभाला भी, मगर अत्‍यधिक खून बहने से वह अचेत हो गया। आस पास के लोग बिटटू को तुरंत भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। स्थिति गंभीर होने के कारण यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्‍पताल के लिए रेफर किया, लेकिन रात करीब सात बजे रास्‍ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि बिट्‌टू अन्‍य युवकों के साथ अपने घर से करीब 150 मीटर से दूर गली में आतिशबाजी कर रहा था। तभी किसी ने स्टील के गिलास के नीचे सूतली बम रखकर जला दिया। बिट्‌टू करीब 20 मीटर की दूरी पर था, लेकिन स्टील के टुकड़े उसकी जांघ, प्राइवेट पार्ट के आस-पास आकर धंस गए। शरीर से खून निकलता देख पटाखे जला रहे अन्य युवक मौके से भाग गए।

मीडिया से बातचीत में भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया से वीडियो को देखकर कुछ युवक भी उसी की नकल करने लगते हैं। यह काफी खतरनाक है। यह घटना सबके लिए सबक है। अभिभावकों को भी चाहिए कि पटाखे चलाते समय बच्चों पर पूरी निगरानी रखें। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+