Rajasthan Lok Sabha Election: राजस्थान में हुआ सर्वे, भाजपा हुई कमजोर या मजबूत ! जानिए सबसे पहले
Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनावों की 25 सीटों पर एक सर्वे ने भाजपा और INDIA गठबंधन की तस्वीर साफ कर दी है।
लोकसभा सीटों पर हुए सर्वे में बीजेपी के लिए INDIA गठबंधन कितनी बड़ी मुसीबत बनने वाला है, इसकों लेकर भी सनसनीखेज जानकारी सामने आई है।

आपकों बता दे कि राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक सर्वे किया गया, जिसमें यह जानने की कोशिश की गई कि सूबे में किस गठबंधन का दबदबा रहने वाला है।
राजस्थान लोकसभा चुनाव की तैयारियों, नेताओं की बयानबाजी और नेताओं का एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी के दामन थामने के सिलसिले ने लोगों की जिज्ञासा बढ़ा दी है।
राजस्थान के लोगों को अब उस दिन का इंतजार है, जब प्रदेश में लोकसभा चुनावों के नतीजे सामने आएंगे। साथ ही सभी पार्टियों की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी।
पार्टियों में नेताओं की अदला बदली के साथ ही टाइम्स नाउ ईटीजी ने एक सर्वे किया है जिसमें यह जानने का प्रयास किया गया है कि आगामी राजस्थान लोकसभा चुनाव में किस पार्टी के पाले में कितनी सीटें मिलने जा रही हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2019 के चुनाव में एनडीए के खाते में सभी 25 सीटें गई थीं। जिनमें 24 सीटें बीजेपी और एक सीट एनडीए गठबंधन का हिस्सा रही हनुमान बेनीवाल की RLP को मिली थी।
उस सर्वे में खुलासा हुआ है कि राजस्थान में एक बार फिर से 25 में से 24 सीटों पर बीजेपी बाजी मार सकती है। जबकि एक सीट I.N.D.I.A. गठबंधन के पाले में जा सकती है। इसके अलावा, सर्वें में अन्य दल को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही।
सर्वे में खुलासा हुआ है कि राजस्थान लोकसभा चुनाव में NDA को 55 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। वहीं, I.N.D.I.A. गठबंधन को 36 प्रतिशत और अन्य के पाले में करीब 9 प्रतिशत वोट शेयर जाने की उम्मीद है।
इस बीच सियासी गलियारों में खबर है कि हनुमान बेनीवाल की RLP कांग्रेस से गठबंधन कर सकती है। वहीं, सूत्रों की मानें तो RLP अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस से दो सीटों की डिमांड की है, जिस पर अभी सहमति नहीं बन सकी है।
हालांकि सर्वे को लेकर भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य राजनैतिक दलों के बड़े नेताओं के रिएक्शन भी सामने आया है। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि इस बार जनता बड़ा फैसला लेकर उलटफेर जरूर करेगी।












Click it and Unblock the Notifications