Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Surenderpal Singh TT: राजस्‍थान में ये हैं सबसे कम दिन के मंत्री, जानें 8 दिन में ही क्‍यों देना पड़ा इस्‍तीफा

Surenderpal Singh ne diya Istifa: राजस्‍थान में भजनलाल शर्मा सरकार ने ठीक से काम करना शुरू ही किया है कि भाजपा नेता सुरेंद्रपाल सिंह टीटी के नाम दो रिकॉर्ड बन गए।

एक रिकॉर्ड तो चुनाव से जीतने से पहले ही राज्‍यमंत्री बनने और दूसरा राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार में महज आठ दिन का मंत्री रहना।

Surenderpal Singh TT resigns

दरअसल, 8 जनवरी 2024 की सुबह करणपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव हारने के बाद शाम को मंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया। भाजपा ने करणपुर सीट पर जीत के लिए 30 दिसंबर को सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी।

5 जनवरी को मतदान हुआ। उसी दिन विभागों के बंटवारे में स्‍वतंत्र प्रभार वाले राज्‍यमंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को कृषि एवं विपणन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, अल्‍पसंख्‍यक मामलात व वक्‍फ बोर्ड की जिम्‍मेदारी भी दी गई।

अब आठ जनवरी को करणपुर चुनाव परिणाम आया तो कांग्रेस उम्‍मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्‍नर ने कुल 94950 और भाजपा उम्‍मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने 83667 वोट हासिल किए। कुन्‍नर की जीत का अंतर 11283 रहा।

शाम को सुरेंद्रपाल सिंह टीटी जयपुर में पहुंचे और राज्‍यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर अपने मंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया, जिसे तत्‍काल प्रभाव से स्‍वीकार भी कर लिया गया।

सुरेंद्रपाल सिंह टीटी 30 दिसंबर को मंत्री बने। 5 जनवरी को विभाग मिले और 8 जनवरी को इस्‍तीफा देना पड़ गया।

सुरेंद्रपाल सिंह टीटी कहां के रहने वाले हैं?

72 वर्षीय सुरेंद्रपाल सिंह टीटी श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर तहसील के गांव 54जीजी गुलाबेवाला पोस्‍ट ऑफिस निजामपुरा के करने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से जुड़े हैं। सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने साल 2021-2022 में 11 लाख 749 रुपए का आयकर भरा है। सुरेंद्र पाल सिंह ने 1975 में राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर एसजीएन खालसा कॉलेज श्री नगर से स्नातक की डिग्री ली।

रुपिंद्र सिंह कुन्‍नर की जीवनी

  • करणपुर विधायक रुपिन्द्र सिंह कुन्नर की उम्र 43 है। ये करणपुर के पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कुन्‍नर के बेटे हैं।
  • रुपिंद्र सिंह कुन्‍नर राजस्‍थान के श्रीगंगानगर जिले की पदमपुर तहसील के गांव 25 बीबी के रहने वाले हैं।
  • रुपिंद्र सिंह कुन्‍नर ने वित्‍तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1 करोड़ 27 लाख 87 हजार 923 रुएए का आयकर भरा है।
  • रुपिंद्र सिंह कुन्‍नर की शादी कुशलदीप से हुई है। इन्‍होंने चालू वित्‍तीय वर्ष के लिए अंतिम आयकर विवरणी फाइल में 3 करोड़ 50 लाख 18 हजार 135 रुपए लिखे हैं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+