RLP vs Congres : नागौर के डेगाना में इस बात पर भिड़ गए हनुमान बेनीवाल व रिछपाल मिर्धा के समर्थक, देखें वीडियो
Beniwal vs Mirdha Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में मिर्धा और आरएलपी समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई। नागौर में RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के भाषण के दौरान मिर्धा जिंदाबाद के नारे लगने से माहौल बिगड़ गया।
RLP Hanuman BeniwaL Nagaur MP: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सोमवार को नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल व कांग्रेस नेता रिछपाल मिर्धा के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई।

मामला नागौर जिले के डेगाना का सोमवार शाम साढ़े छह बजे का है। हुआ यूं कि सांसद हनुमान बेनीवाल के भाषण के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिछपाल मिर्धा जिंदाबाद के नारे लगाए जाने लगे। इसी बात को लेकर मिर्धा व बेनीवाल समर्थकों में कहासुनी हो गई।
बेनीवाल के भाषण के बीच मिर्धा जिंदाबाद के नारे लगने से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते ही हाथापाई तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों नेताओं के समर्थकों से समझाइश कर उनको अलग अलग किया।
बताया जा रहा है कि डेगाना में सोमवार को आरएलपी के जनसभा थी। पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल भी जनसभा में शामिल हुए थे। वे जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इसी दौरान कथित रूप से कांग्रेस समर्थकों ने रिछपाल सिंह मिर्धा व विजयपाल मिर्धा के समर्थन में नारेगाजी करने लगे थे।
इस बीच नागौर पुलिस ने मामले को शांत करवाते हुए नारेबाजे करने वालों को श्रीमती रामेश्वरी देवी मालू उप जिला अस्पताल डेगाना में लेकर गई। वहीं, इसके बाद आरएलपी समर्थक सड़कों पर उतर आए और 'हनुमान बेनीवाल तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं'के नारों से आसमान गूंजा दिया।












Click it and Unblock the Notifications