सुनीता सैनी : नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनकर गांव आई तो स्वागत में लगी 5 KM लंबी कतार, जमकर नाचे लोग
झुंझुनूं, 17 नवंबर। यह कहानी है लाडो की कामयाबी की। नाम है सुनीता सैनी। इसने राजस्थान के छोटे से गांव जोधपुरा से भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनने तक का सफर तय कर लिया है। नेवी अफसर बनने के बाद सुनीता सैनी पहली बार गांव आई तो ग्रामीणों ने इनका ग्रांड वेलकम किया।

स्वागत में बिछाए पलक पांवड़े
जोधपुर की अफसर बेटी के स्वागत में लोगों ने पलक पांवड़े बिछा दिए और पांच किलोमीटर लंबी कतार में खड़े होकर लोग सुनीता सैनी का स्वागत सत्कार को बेताब दिखे। हाथों में फूल मालाएं लिए खड़े लोगों का उत्साह देखते ही बना।

14 नवंबर को आई गांव
बता दें कि सुनीता सैनी राजस्थान के झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के गांव जोधपुरा की रहने वाली है। भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने के बाद 14 नवंबर को पहली अपने गांव आई तो परिजनों, रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने बेटी को सिर आंखों पर बैठा लिया।

घोड़ी पर बैठाकर निकाला जुलूस
गांव सूरपुरा से लेकर जोधपुरा तक करीब पांच किलोमीटर तक बेटी के स्वागत में लोग खड़े नजर आए। बेटी सुनीता सैनी को साफा पहनाने के बाद घोड़ी पर बैठाकर जुलूस निकाला गया। इस दौरान ग्रामीण जमकर नाचे।

पिता भी नेवी अफसर
25 वर्षीय सुनीता सैनी गांव जोधपुरा के हजारी लाल सैनी व कमला देवी की बेटी हैं। पिता हजारी लाल सैनी खुद नेवी अफसर हैं। बेटी ने भी पिता के नक्शे कदम पर भारतीय नौसेना ज्वाइन की है।

अभी ट्रेनिंग हैं सुनीता सैनी
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में सुनीता सैनी ने बताया कि उन्होंने वे 26 जनवरी 2021 को पास आउट हुई हैं। मुम्बई में नौ माह का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अब केरल के कोच्ची में ट्रेनिंग होगी। उसके ज्वाइनिंग मिलेगी।

सब लेफ्टिनेंट सुनीता सैनी का परिवार
भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट अफसर बनने वाली सुनीता सैनी इन दिनों अपने गांव जोधपुरा आई हुई है। इनके दो बहनें व एक भाई है। आस-पास के इलाके में सैनी समाज से नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनने वाली सुनीता पहली युवती है।

जनप्रतिनिधि व समाजसेवी भी पहुंचे स्वागत करने
सुनीता के चाचा महिपाल अफसर बनने के बाद पहली बार गांव आने के बाद अब तक इनके घर लोग बधाई के लिए पहुंच रहे हैं। पंचायत समिति सदस्य पूजा खेदड़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजय खेदड़, समाजसेवी लालचंद सैनी व मदनलाल सैनी ने इन्हें शुभकामनाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications