रंधावा का राजस्‍थान दौरा: हरिश मीना के परिचय में डोटासरा बोले-'इनसे मिलिए ये हैं मानेसर रिटर्न'

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले वन टू वन संवाद के लिए सोमवार को जयपुर आए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सामने अशोक गहलोत व सचिन पायलट गुट के बीच मानेसर रिटर्न की बात पर नोक-झोंक हो गई।

Manesar return

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 जीतकर सत्‍ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने 'मिशन 2023' के लिए कमर कस रखी है। मगर राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत व पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट के बीच के सियासी खींचतान कम होने का नहीं ले रही है।

ताजा मामला उस वक्‍त सामने आया जब राजस्‍थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा विधायकों से वन टू वन संवाद करने के लिए जयपुर पहुंचे। रंधावा के सामने ही गहलोत व पायलट गुट के विधायक भिड़ गए।

हुआ यूं कि प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा जयपुर स्थित वॉर रूम में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत व पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में जोधपुर व अजमेर संभाग के विधायकों से चर्चा की।

सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक बंद कमरे में विधायकों के साथ वन टू वन चर्चा के दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के व्‍यंगात्‍मक अंदाज ने सियासत गरमा दी। उन्‍होंने राजस्‍थान कांग्रेस संकट 2020 की याद दिला दी।

वन टू वन चर्चा के लिए जब उनियारा विधायक हरीश मीना वॉर रूम में पहुंचे तो रंधावा व गहलोत के साथ बैठे गोविंद सिंह डोटासरा ने चुटकी लेते हुए मीना का रंधावा को परिचय करवाया। डोटासरा बोले कि इनसे मिलिए, यह हैं भाजपा के पूर्व सांसद और मानेसर रिटर्न।

मानेसर रिटर्न की बात सुनते ही विधायक हरीश मीना भड़क गए और उन्‍होंने भी हाथों हाथ ही बोल दिया कि ऐसी बातें होंगी तो राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 जीतना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन हो जाएगा।

मीना बोले कि प्रियंका गांधी वाड्रा और अहमद पटेल ने सचिन पायलट और हमें मानेसर बुलाकर मामला निपटाया था। मीना ने पीसीसी चीफ डोटासरा से पूछा कि क्‍या आप इनसे भी बड़े हैं। रंधावा समझ गए कि स्थिति बिगड़ चुकी है।

इस पर मसूदा से विधायक राकेश पारीक ने नाराजगी जाहिर की। वे बोले कि बार-बार मानेसर का जिक्र करके चुनावी साल में क्‍या संदेश दे रहे हैं? राहुल गांधी ने गहलोत और सचिन पायलट दोनों को पार्टी एसेट बताया है।

पायलट समेत ये विधायक नहीं पहुंचे

पहले दिन जोधपुर व अजमेर संभाग के विधायकों से वन टू वन चर्चा थी। खुद सचिन पायलट टोंक से विधायक हैं, जो अजमेर संभाग से हैं। रंधावा के वॉर रूम में वन टू वन चर्चा के लिए सचिन पायलट को भी आना था, मगर वे पहुंचे ही नहीं। सचिन पायलट शाहपुरा और खेतड़ी में आयोजित अपने कार्यक्रम में चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+