Sukhdev Singh: राजपूत समाज ने कौनसी मांगें मानने पर उठाया सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का शव? आज अंतिम संस्कार
Sukhdev Singh Gogamedi Hanumangarh: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को 7 दिसंबर 2023 को अंतिम विदाई दी जाएगी। उनका दाह संस्कार हनुमानगढ़ जिले में स्थित पैतृक गांव गोगामेड़ी में दोपहर दो बजे बाद होगा।
5 दिसंबर को गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से सुखदेव सिंह गोमामेड़ी का शव जयपुर के मेट्रो मास व एसएमएस अस्पताल में रखा हुआ था। गोगामेड़ी समर्थकों व राजपूत समाज को मामले में सख्त कार्रवाई, एनआईए से जांच व परिवार को सुरक्षा देने समेत कई आश्वासन मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

जयपुर में पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार सुबह पौने सात बजे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का शव राजपूत सभा भवन में रखा गया, जिन्हें समाज के लोगों ने उनकी पार्थिव देह पुष्प अर्पित किए।
इसके बाद पार्थिव देह जयपुर से गोगामेड़ी के लिए रवाना हुई। रास्ते में भवानी निकेतन मुख्य द्वार, चौमूं, रींगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेपहुर, चूरू, तारानगर, साहवा, भादरा में कुछ देर पार्थिह देह रखा वाहन रोककर सुखमेड़ी को नमन किया गया। दोपहर दो बजे शव निवास स्थल गोगामेड़ी पहुंचेगा।
उल्लेखनीय है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के जयपुर में श्याम नगर थाना इलाके में स्थित घर पर 5 दिसंबर 2023 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ का नितिन फौजी, मकराना का रोहित राठौड़ व शाहपुरा का नवीन सिंह शेखावत आए थे। नितिन और रोहित ने सुखेदव सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिससे उनकी मौत हो गई।

वारदात में क्रॉस फायरिंग के दौरान नवीन को गोली भी लगी, जिससे वह भी मारा गया। वहीं, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पीएसओ को भी गोली लगी है। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
इधर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा कपूरीसर के नाम से फेसबुक पोस्ट में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेमदारी ली गई है। कहा गया है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी उनके दुश्मनों का साथ दे रहा था। इसलिए उनकी गैंग ने गोली मारकर हत्या कर दी।
इन मांगों पर सहमति
-शूटरों को तत्काल पकड़ा जाए। लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा व अन्य आरोपियों पर कार्रवाई हो।
जांच एनआईए से कराई जाए और मामला फास्टट्रैक कोर्ट में चले।
गोगामेड़ी को सुरक्षा नहीं देने में लापरवाही बरतने वाली अफसरों की जांच रिटायर्ड जज से हो।
-परिवार को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी दी जाए। अजीत के परिवार को भी मदद मिले।
-सुखदेव के पिरवार को जयपुर कमिश्नरेट व हनुमानगढ़ में सुरक्षा और हथियार लाइसेंस दिए जाए।
-सुखदेव हत्याकांड से संबंधित सभी गवाहों को सुरक्षा दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications