सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड: शूटर का भरतपुर जेल में नहीं लग रहा मन, कर डाली यह डिमांड?
Sukhdev Gogamedi murder case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का आरोपी शूटर रोहित राठौड़ भरतपुर जेल में भूख हड़ताल पर है। वह दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग कर रहा है।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या करने वाला शूटर रोहित राठौड़ जेल में बोर हो गया है। अब उसे नई जेल में जाना है। अपनी इसी मांग को लेकर रोहित राठौड़ पिछले भूख हड़ताल पर है।

छह दिन से खाना नहीं खाने के कारण रोहित राठौड़ को भरतपुर के सेवर सेंट्रल जेल से भरतपुर के राज बहादुर मेमोरियल अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती करवना पड़ा है। वह दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग कर रहा है।
मीडिया से बातचीत में सेंट्रल जेल सेवर भरतपुर के अधीक्षक परमजीत सिंह ने बताया कि जेल के उच्च अधिकाारियों को इसकी जानकारी दी गई है कि रोहित राठौड़ दूसरी जेल में भेजने की मांग कर रहा है। जेल प्रशासन का इस संबंध में जो भी फैसला होगा, उसी के अनुरूप अगला कदम उठाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि रोहित राठौड़ ने नितिन फौजी के साथ मिलकर 5 दिसंबर 2023 को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड में रोहित राठौड़ 19 मई 2024 से सेंट्रल जेल सेवर से बंद है।












Click it and Unblock the Notifications