Rajasthan: छात्रसंघ चुनावों को लेकर क्या करेंगे सांसद हनुमान बेनीवाल, छात्रों की मुलाकात से हो रही चर्चाएं

Hanuman Beniwal Rajasthan News: राजस्थान में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्र नेता लगातार आंदोलन कर रहे है। अब इस मामले में हनुमान बेनीवाल जल्द सड़क पर उतर सकते है। आज छात्रनेताओं ने सांसद हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की है।

नागौर प्रदेश के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने की मांग को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र नेता शुभम रेवाड़ सैकड़ों छात्रों के साथ सांसद हनुमान बेनीवाल के आवास पर पहुंच कर मुलाकात की है।।

सांसद बेनीवाल ने भी छात्रनेताओं ने चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की और हर सम्भव मदद का आश्वास दिया है। इस दौरान छात्र नेता हनुमान लोमरोड़,वासुदेव बांता सहित कई छात्र नेता मौजूद रहें।

अब राजस्थान की सियासत में चर्चा हो रही है कि जो छात्र नेता लगातार धरना, प्रदर्शन और अनशन तक कर चुके और प्रदेश सरकार का फैसला नहीं बदल सके, ऐसे में सांसद हनुमान बेनीवाल अगर छात्रों के आंदोलन में उतरते है तो क्या करेंगे।

students-met-mp-hanuman-beniwal-regarding-student-union-elections-in-rajasthan

सांसद हनुमान बेनीवाल गुरुवार को भी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहे जहां उन्होंने खींवसर विधानसभा के भेड़ व ढींगसरा गांव में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वहीं गांवो में लोगो की समस्याओ को भी सुना साथ ही नागौर विधानसभा के बसवानी गांव में भी लोगो की समस्याओं को सुना ।

लापता बच्चों की तलाश के लिए पुलिस अफसरों के रहे लगातार संपर्क में शहर में चैनार में से प्रजापत समाज के दो बच्चो के लापता हो जाने के बाद परिजनों ने सांसद के आवास पर जाकर बच्चों की तलाश के लिए गुहार लगाई ,उसके बाद सांसद में पुलिस महानिदेशक से दूरभाष पर बात की और लगातार पुलिस अफसरों के संपर्क में रहे और सूरत में रेलवे स्टेशन पर बच्चे मिल गए ।

सांसद ने नागौर आवास पर नियमित जन सुनवाई की और लोगो की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया ,सांसद बेनीवाल ने महिलाओं को अपने सोशल मीडिया पर कजरी तीज का शुभकामना संदेश भी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+