राजस्थान : VHP की भगवा रैली पर पथराव के बाद गंगापुरसिटी में तनावपूर्ण माहौल
सवाई माधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में रविवार दोपहर को विश्व हिन्दू परिषद् की ओर से निकाली जा रही भगवा रैली पर पथराव हो गया। इसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई। पूरे क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मामले के अनुसार दोपहर को गंगापुर सिटी में विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विहिप की भगवा रैली निकाली जा रही थी। जब रैली एक धार्मिक स्थल के सामने से गुज़र रही थी, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंक दिए। इसके बाद देखते ही देखते क्षेत्र में माहौल बिगड़ गया।













Click it and Unblock the Notifications