Bank Loot Live Video : RMGB श्रीगंगानगर में लुटेरों से भिड़ी बैंक मैनेजर पूनम गुप्ता, 30 लाख लुटने से बचाए

Loot Video of RMGB Sri gangnagar : राजस्‍थान मरुधरा ग्रामीण बैंक (RMGB) की मुख्‍य शाखा श्रीगंगानगर में बैंक मैनेजर पूनम गुप्ता की बहादुरी से बैंक में तीस लाख की लूट टल गई। बैंक को लुटने से बचाने के लिए RMGB मैनेजर पूनम गुप्ता कर्मचारी बदमाशों से भिड़ गई और उन्‍हें बैरंग लौटने पर मजबूर कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। लोग पूनम की बहादुरी के लिए तारीफ कर रहे हैं।

नकाब लगाकर आया था लुटेरा

नकाब लगाकर आया था लुटेरा

बैंक मैनेजर पूनम गुप्ता के अनुसार एक अज्ञात युवक नकाब लगाकर श्रीगंगानगर स्थित आरएमजीबी की मुख्‍य शाखा में घुसा और स्‍टाफ से मोबाइल ले लिए। फिर पैसे देने के लिए कहने लगा। देखते ही देखते उसने चाकू निकाल लिया। एक बारगी तो बैंककर्मी डर गए।

महिला की हिम्‍मत देख पीछे हटा

महिला की हिम्‍मत देख पीछे हटा

आरोपी युवक चाकू लहराता हुआ बैंककर्मियों से रुपए मांगने लगा। इसी दौरान बैंक में मौजूद बैंक मैनेजर पूनम गुप्ता ने हिम्‍मत दिखाई और उसका सामना करना का फैसला लिया। बैंक मैनेजर पूनम गुप्ता की हिम्‍मत बदमाश पीछे हटने लगा। तब बैंक में मौजूद बाकी स्‍टाफ ने भी उसका सामना किया।

आरोपी युवक को पकड़ लिया गया

आरोपी युवक को पकड़ लिया गया

आरोपी लविश अरोड़ा को पकड़ लिया गया है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह श्रीगंगानगर लोकल का रहने वाला है। उसका कहना है कि वह रितेश को डराने धमकाने आया था, मगर उसका हमला किया तो चाकू निकाल लिया।

 बैंक में थे 30 लाख रुपए

बैंक में थे 30 लाख रुपए

जानकारी के अनुसार वारदात के समय बैंक में करीब 30 लाख रुपए थे। महिला कर्मचारी की हिम्‍मत की वजह से बैंक में तीस लाख रुपए लुटने से बच गए। महिला कर्मचारी ने कहा कि उनके साथ कर्मचारियों ने साथ दिया तो सामना करने की उसकी भी हिम्‍मत बढ़ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+