Rajasthan News: खाकी में पेपर लीक के गुनहगार...अब कितने हैं बाकी, एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई
Rajasthan News: राजस्थान में पेपर लीक और एसआई भर्ती मामले में आज एसओजी टीम जगदीश सियाग को लेकर भरतपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। जहां एसपी ऑफिस में नक्शा मौका बनाया गया।
राजस्थान के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में भरतपुर एसपी ऑफिस में तैनात SI जगदीश सियाग को जयपुर एसओजी टीम एसपी ऑफिस लेकर पहुंची। जहां एसओजी टीम ने जगदीश सियाग से मामले में पूछताछ कर जानकारी जुटाई। इसके साथ ही जगदीश सियाग की निशानदेही पर नक्शा मौका बनाया गया।

आपकों बता दे कि जगदीश सियाग भरतपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रीडर के पद पर तैनात था और उसकी साल 2014 की SI भर्ती परीक्षा में 23 वीं रैंक आई थी।
एसओजी डीएसपी शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि आरोपी जगदीश सियाग को भरतपुर एसपी ऑफिस लाया गया है। तफ्तीश में अनुसंधान के लिए जगदीश को यहां लाया गया है। बाकी की जानकारी एडिशनल डीजी दे पाएंगे।
जगदीश सियाग की साल 2014 के SI भर्ती परीक्षा में 23वीं रैंक बनी थी। उस दौरान जगदीश की जगह डमी कैंडिडेट ने जगदीश का पेपर दिया था।
जिसके लिए जगदीश ने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। साल 2021 की एसआई भर्ती परीक्षा में जगदीश ने अपनी बहन इंदुबाला बिश्नोई और चचेरी बहन भगवती विश्नोई की जगह भी डमी कैंडिडेट से पेपर दिलाया था।
जगदीश की दोनों बहनों का एसआई के पद के लिए सिलेक्शन हो गया था। इसके लिए जगदीश ने अपनी रिश्तेदार वर्षा को हर पेपर के 15-15 लाख रुपये दिए थे।
इससे पहले जगदीश की दोनों बहनें 2015 में डमी कैंडिडेट की मदद से कांस्टेबल बन चुकी थी। SOG ने जगदीश की दोनों बहनों को भी गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications