Rajasthan: भरतपुर में मकान निर्माण के दौरान गिरा स्लैब, परिवार में मचा कोहराम
Rajasthan Accident News: राजस्थान के भरतपुर में एक दुखद घटना घटी है। एक मकान की स्लैब गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। यह घटना सेवर थाना क्षेत्र के स्टेडियम नगर की है।
दरअसल दो भाइयों में से एक के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान अचानक दूसरे भाई के घर की छत की स्लैब टूटकर लोगों पर गिर गई। 35 साल की रीना और 11 साल के हितेश की दर्दनाक मौत हो गई। एक 14 साल की बच्ची घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्टेडियम नगर निवासी सुरेश सिंह ने बताया कि हम दो भाई है और एक सप्ताह पहले मकान का बंटवारा हुआ है। बड़े भाई राधेश्याम द्वारा दीवार लगाकर मकान का निर्माण करवाया जा रहा था।

जिसकी धमक से मेरे मकान की पट्टी टूट गई और पत्नी और बेटी व बेटा दब गए। मैं सब्जी लेने बाहर गया था और दो बेटी पढ़ने के लिए स्कूल गई हुई थी। किसी ने मुझे फोन पर सूचना दी और मैं मौके पर पहुंचा।
पड़ोसियों के सहयोग से घायल पत्नी और बेटा बेटी को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पत्नी रीना और बेटा हितेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल बेटी वर्षा का जिला आरबीएम अस्पताल के आईसीयू में ईलाज चल रहा है।।
जब हादसा हुआ तो सुरेश सिंह सब्जी लेने बाजार गया हुआ था.बड़ी बेटी भावना और निशा स्कूल पढ़ने गई थी, जबकि बेटा हितेश और वर्षा आज स्कूल नहीं गए थे।
भरतपुर में परिवार पर गिरा दुखों पहाड़ ! pic.twitter.com/WoYPmweh4K
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 23, 2024
उन्होंने बताया कि मानसूनी बारिश के चलते जलवारा की समस्या से उनके मकान की दीवार बैठ गई है। यही वजह रही कि भाई राधेश्याम के मकान निर्माण के दौरान हुई धमक से दीवार हिल और पट्टियां टूट गई, जिसमें पत्नी और बेटे की मौत हो गई जबकि एक बेटी अभी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
स्कूल गई भावना और निशा बेटी को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली तो दोनों बेसुध हो गई, होश आने पर कभी भाई से दुलार करती तो कभी मां को तांकती रहती है। सूचना पर पहुंची सेवर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शवों को परिजनों को सौंप दिया है।
पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है और पीड़ित सुरेश खुद सब्जी की ठेली लगता है और आज उसने सब्जी की ठेली नहीं लगाई। लेकिन घर में सब्जी नहीं होने के चलते वह बाहर से सब्जी लेने के लिए गया था इसीलिए सुरक्षित है।












Click it and Unblock the Notifications