Lok Sabha Election: राजस्थान में कांग्रेस की छठी लिस्ट जारी, चार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

Lok Sabha Election: राजस्थान में कांग्रेस ने 4 लोकसभा सीटों पर छठी लिस्ट आज लम्बे इंतजार के बाद जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कोटा से प्रहलाद गुंजल को टिकट दिया है।

भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। अजमेर से रामचंद्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन रावत को मैदान में उतारा है।

राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर सियासी रण छिड़ चुका है। कांग्रेस ने अब तक 22 सीटों पर अपने प्रत्याशियों ने नामों का ऐलान कर चुकी है।

sixth-list-of-congress-released-in-lok-sabha-elections-four-candidates-from-rajasthan-announced

नागौर लोकसभा सीट पर आरएलपी पार्टी से गठबंधन कर हनुमान बेनीवाल फिर मैदान में उतर गए है। उधर सीकर लोकसभा सीट पर भी गठबंधन से माकपा के प्रत्याशी अमराराम चौधरी मैदान में है।

अब जान लेते है राजस्थान में 4 लोकसभा सीटों पर घोषित हुए प्रत्याशियों का किससे होगा सामना है। इन चारों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को कितनी बड़ी चुनौतियां होगी।

कांग्रेस की छठी लिस्ट में इन नामों का हुआ ऐलान

कोटा से प्रहलाद गुंजल

भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर

अजमेर से रामचंद्र चौधरी

राजसमंद से सुदर्शन रावत

सबसे पहले बात करते है राजस्थान की हॉट सीट बनी कोटा-बूंदी लोकसभा सीट की। जहां पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कद्दावर नेता प्रहलाद गुंजल को कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

प्रहलाद गुंजल का सामना लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से होगा। माना जा रहा है कि ओम बिरला कोटा-बूंदी सहित हाड़ौती में अपनी मजबूत पकड़ रखते है । और इसी के चलते लगातार तीसरी बार भाजपा पार्टी ने उन्हे प्रत्याशी बनाया है।

उधर प्रहलाद गुंंजल पार्टी में उपेक्षा से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो गए। गुंजल को गुर्जर समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। और इस लोकसभा सीट पर गुर्जर समाज का मार्सल वोटबैंक है। जिसके चलते इस बार कोटा लोकसभा सीट पर टक्कर कांटे की होने वाली है।

अब बात करते है कपड़ा नगरी भीलवाड़ा की जहां से इस बार दामोदर गुर्जर को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं अब तक भाजपा अपने प्रत्याशी का चयन नहीं कर पाई है। भाजपा से यहां सुभाष बहेड़िया सहित कई नेताओं के नामों की चर्चाएं चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+