Jalore Accident : राजस्थान के जालोर में स्कूल से लौट रहे छह बच्चों को कार ने कुचला, चार की मौत

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर संभाग के जालोर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि जालोर जिले के करड़ा-रानीवाड़ा सड़क मार्ग पर स्कूल से घर लौट रहे 6 स्कूली बच्चों को एक इनोवा ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है।

 Six children returning from school in Jalore, Rajasthan were hit by a car four died

टक्कर इतनी तेज थी कि दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो और बच्चों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद आस-पास के इलाके में मातम छा गया। बताया जा रहा है सरकारी स्कूल से घर लौट रहे सभी 6 बच्चे एक समूह में चल रहे थे। इसी दौरान अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार इनोवा कार आई और बच्चों को कुचलती हुई निकल गई और लोग कुछ समझ पाते उससे पहले सड़क पर बच्चों के चिथड़े बिखर गए।

बताया जा रहा है कि सभी स्कूली छात्र-छात्राएं चार बजे स्कूल की छुटटी होने पर पैदल ही घर आ रहे थे। इन सभी का घर स्कूल से डेढ़ किलोमीटर दूर है। ऐसे में 15 मिनट चलने के बाद घर पहुंचने ही वाले थे कि पीछे से तेज गति से आ रही गाडी ने टक्कर मार दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+