बहन ने रक्षाबंधन पर किडनी दान कर बचाई जान
रक्षाबंधन पर भाई के हाथ पर रक्षासूत्र बांधकर उसकी लंबी की कामना करने वाली बहनें जरूरत पड़ने पर सबकुछ न्यौछावर करने से भी पीछे नहीं हटती हैं। ऐसा मामला राजस्थान के सीकर जिले में रक्षाबंधन 2024 के मौके पर सामने आया है। यहां पर एक बहन ने अपनी किडनी देकर भाई की जान बचाई है।
जानकारी के अनुसार सीकर जिले के रामगढ़ उपखंड के गांव ठिमोली निवासी शिक्षक बीबरल बुडानिया के बेटे देवेंद्र बुडानिया के किडनी संबंधी दिक्कत है। साल 2016 में पिता ने बेटे को किडनी दान की थी। उसके बाद सबकुछ ठीक हो गया था, मगर साल 2024 में देवेंद्र को दूसरी किडनी में दिक्कत शुरू हो गई।

इस बार देवेंद्र को किडनी दान करने के लिए उसकी बहन सुनीता सामने आई। रामगढ़ के मालियों का मोहल्ला निवासी सुनीता टीचर हैं। सुनीता के पति सुरेन्द्र सिंह भी शिक्षक है। सुनीता ने भाई को देवेंद्र को किडनी दान की है। अभी दोनों भाई-बहन का अहमदाबाद के अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों स्वस्थ्य हैं।
भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन पर भाई को बहन द्वारा किडनी दान किए जाने की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। हर कोई बहन सुनीता की तारीफ कर रहा और कह रहा कि बहन ने रक्षाबंधन पर असल मायने में भाई को जीवनदान दिया है।
मीडिया से बातचीत में सुनीता के पति सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि शादी के बाद भी बेटी का पिता के घर से रिश्ता खत्म नहीं होता बल्कि वह पीहर और ससुराल के रिश्तों में सेतु का काम करती है। अपने भाई को किडनी देने की इच्छा बताई तो उन्होंने अपने परिजनों से बात कर उसे सहर्ष सहमति दे दी। इसके बाद किडनी दान की प्रक्रिया शुरू हुई जो सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंच भी गई।












Click it and Unblock the Notifications