राजस्थान में युवक को सबके सामने जबरन पिलाया पेशाब, वीडियो वायरल
सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को कुछ लोग सबके सामने पेशाल पिला रहे हैं। सिरोही पुलिस अधीक्षक ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां है, मगर वीडियो में दिख रहे लोगों के पहनावे और बोली के आधार पर वीडियो सिरोही जिले का बताया जा रहा है। लेकिन इस वीडियो की असलियत अभी भी उजागर नहीं हुई है।
Recommended Video
राजस्थान में युवक को सबके सामने जबरन पिलाया पेशाब, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो सिरोही जिले के पालड़ी एम पुलिस थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। एक युवक ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो वायरल होने के बाद सिरोही पुलिस ने संबंधित थाना पुलिस को मामले की जांच में लगा दिया है। फिलहाल मामले की पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये वीडियो कब का और कहां का है?












Click it and Unblock the Notifications