Singer Raju Punjabi Death: राजस्‍थान में जन्‍म से लेकर हरियाणा म्‍यूजिक इंडस्ट्रीज में छा जाने तक का पूरा सफर

Singer Raju Punjabi Biography in Hindi: हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का 21 अगस्‍त 2023 को निधन हो गया। 40 वर्षीय राजू पंजाबी राजस्‍थान के हनुमानगढ़ जिले के रावतसर के रहने वाले थे।

Singer Raju punjabi Life journey: हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी नहीं रहे। 21 अगस्‍त 2023 को राजू पंजाबी का निधन हो गया। वे राजस्‍थान के हनुमानगढ़ जिले के रावतसर के रहने वाले थे।

40 वर्षीय राजू पंजाबी का 22 अगस्‍त 2023 को अपराह्न तीन रावतसर में खेत्रपाल मंदिर के पास अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। राजू पंजाबी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। हिसार के निजी अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था।

raju punjabi died

राजू पंजाबी ठीक हो गए थे। इलाज करवाने के बाद अस्‍पताल से घर चले गए थे, मगर फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई और दुबारा अस्‍पताल लाया गया। तब देर रात उनकी मौत हो गई। शव राजस्‍थान में उनके पैतृक कस्‍बे रावतसर लाया गया है।

दस हजार से ज्‍यादा गाने गाये राजू पंजाबी ने

राजू पंजाबी हरियाणवी-पंजाबी म्‍यूजिक इंडस्ट्रीज में बड़ा नाम थे। राजस्‍थान में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके निधन से तीनों प्रदेशों में शोक की लहर है। राजू पंजाब 10 हजार से भी अधिक गाने गा चुके थे।

1990 में रावतसर में जन्‍मे राजू पंजाबी

बता दें कि सिंगर राजू पंजाबी का जन्‍म राजस्‍थान के हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में साल 1990 में हुआ था। स्‍कूली शिक्षा भी यहीं से ली। वर्तमान में वे हिसार में कैमरी रोड पर रहते थे। राजू पंजाबी का आखिरी गाना 12 अगस्‍त 2023 को रिलीज हुआ था, जो उन्‍होंने अस्‍पताल में एडमिट होने के बावजूद रिलीज किया था।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+