Student Election Sikar : मतदान से पहले छात्र पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, ABVP-SFI की छात्राएं भी भिड़ीं
सीकर। राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव 2019 के चंद घंटे शेष रह गए हैं। प्रदेश में 27 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव में मतदान होगा। इससे पहले सीकर में छात्र गुटों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें दो छात्र घायल हो गए। एक छात्र पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायलों को राजकीय कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार छात्रसंघ चुनाव 2019 में राजकीय कला महाविद्यालय सीकर में चुनाव प्रचार के दौरान छात्र संगठन एसएफआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों में झगड़ा हो गया, जिससे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 2 छात्र घायल हो गए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों का आरोप है कि एसएफआई के छात्रों द्वारा कॉलेज प्रांगण में गाड़ी लाकर छात्रों पर चढ़ाने का प्रयास भी किया। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
इलाज किया जा रहा है।

छात्राओं में भी हुई झड़प
वहीं, सीकर के राजकीय कन्या महाविद्यालय में भी दो छात्राओं के गुट आपस में भिड़ गए। छात्राओं के गुट आपस में एक दूसरे के साथ हाथापाई और मारपीट करने पर उतारू हो गए। हालांकि पुलिसकर्मी बीच-बचाव की कोशिश की,मगर छात्राएं मानने को तैयार नहीं थीं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रुप से जुड़ीं ये छात्राएं आपस में एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करती रहीं। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने समझाइश कर छात्राओं को अलग अलग किया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications