Rajasthan News: सांसद अमराराम ने CISF जवान की तारीफ क्यों पढ़ दिए कसीदें, सामने आई बड़ी वजह
Rajasthan News: राजस्थान के सीकर से नवनिर्वाचित सांसद अमराराम ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वालीं CISF जवान की जमकर सराहना कर दी साथ ही दो टूक शब्दों में नसीहत देते हुए कह दिया कि उल्टा सीधा बोलने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
हिमाचल की मंडी से नव-निर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली घटना पर सियासत शुरू हो गई है। राजस्थान के सांसद अमराराम ने कंगना को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ जवान कुलविंदर कौर का समर्थन किया है।

दरअसल गुरुवार को मंडी से दिल्ली आते समय चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक महिला जवान कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया था। इसको लेकर अब राजस्थान के एक सांसद की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सीकर से इंडिया गठबंधन के चुने गए सांसद अमराराम ने चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर मंडी से निर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF की कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर का समर्थन किया है।
अमराराम ने कहा है कि किसान आंदोलन को बदनाम करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमराराम ने कुलविंदर का समर्थन किया और उनकी बहादुरी की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग न्याय के लिए आवाज उठाते हैं, उन्हें हमेशा उनका साथ देना चाहिए.
अमराराम ने 'एक्स' पर लिखा, 'किसानों के बारे में उल्टा सीधा बोलने वालों को हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे'
किसानों के बारे में उल्टा सीधा बोलने वालों को हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे••••
— Amra Ram (@comredamraram) June 6, 2024
गौरतलब है, मंडी से चुनाव जीत कर चंडीगढ़ हवाई अड्डे पहुंची कंगना रनौत को वहां सुरक्षा में तैनात एक CISF कांस्टेबल ने थप्पड़ जड़ दिया था। CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर कंगना के किसान आंदोलन में बैठी महिलाओं के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज थीं।
कौर ने बाद में कहा कि उनकी मां उन महिलाओं में शामिल थीं जो किसान आंदोलन में बैठी थीं और कंगना ने उन महिलाओं के बारे में कहा था कि वो 100-100 रुपये लेकर बैठी हैं।
अमराराम छह बार सीकर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन उनकी नसीब में कभी जीत नहीं रही। इस बार उनकी पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट) इंडिया गठबंधन का हिस्सा थी।
उन्होंने लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे भारतीय जनता पार्टी के सुमेधानंद सरस्वती को हराया है। अमराराम चार बार सीकर जिले की धोद और दातारामगढ़ विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं।
ऐतिहासिक जीत के बाद अमराराम ने कहा कि, यह जीत आम जनता की जीत है, यह जीत इंडिया गठबंधन के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं को समर्पित है। मैं सड़क से लेकर संसद तक हर कोशिश करूंगा कि उनके विश्वास पर खरा उतर सकूं, सरकार किसी की भी बने, मैं राजस्थान और सीकर की आवाज हमेशा बुलंद करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications