SIKAR : फेसबुक पर बेटा-बेटी की शादी की फोटो पोस्ट कर पिता ने छोड़ी दुनिया, कोई नहीं रोक सका आंसू

सीकर। राजस्थान के सीकर में एक दर्दनाक घटना हुई है। एक व्यक्ति ने सुबह अपने बेटा और बेटी की शादी की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट करके लिखा कि 'पितृ ऋण से मुक्त हुआ'। इसके कुछ देर बाद ही उस शख्स ने दुनिया ने छोड़ दी। एफबी की यह पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

Sikar Facebook News

जानकारी के अनुसार सीकर के वैशाली नगर निवासी शिशुपाल भास्कर ने 15 फरवरी को अपनी बेटी और 16 फरवरी को बेटे की शादी की थी। 11 मार्च को इनके परिवार में भतीजी की शादी थी। भतीजी की शादी के कार्ड बांटने के लिए शिशुपाल बुधवार दोपहर को कटराथल की जा रहे थे। इसी दौरान राजस्थान लोक परिवहन बस ने बाइक के टक्कर मार दी, जिससे शिशुपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

Sikar Man Died in Accident after Son-daughter wedding photo post on Facebook

इधर, शिशुपाल ने बुधवार सुबह ही अपने बेटा और बेटी की शादी की तस्वीर अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करके लिखा था कि 'बेटे और बेटी की शादी,, पितृ ऋण से मुक्त हुआ। भगवान इन्हें हमेशा खुश रखे'। उनकी इस पोस्ट पर जान पहचान वाले लोग उन्हें बधाई दे रहे थे। इस बीच ही खबर आ गई कि सड़क हादसे में शिशुपाल की मौत हो गई। उसके बाद इसी पोस्ट पर शोक संदेश आने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+