Sikar Bride Kidnap: दुल्हन हंसा-युवक अंकित की दिल्ली-गुजरात में आ रही लोकेशन, जानिए ताजा अपडेट

Sikar News, सीकर। विदाई के बाद ससुराल में कदम रखने से पहले रास्ते से किडनैप की गई सीकर की दुल्हन हंसा और अपहरण (Sikar Dulhan Kidnap Case) करने वाले युवक अंकित का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि दोनों लोकेशन दिल्ली, गाजियाबाद के साथ-साथ गुजरात भी आ रही है। उसी के आधार पर उनकी तलाश में तीनों जगहों पर सीकर पुलिस की विशेष टीम भेजी हुई हैं।

दुल्हन की बरामदगी के लिए राजपूत समाज का धरना जारी

दुल्हन की बरामदगी के लिए राजपूत समाज का धरना जारी

इधर, Rajasthan Bride Kidnap Case में सीकर जिला मुख्यालय पर उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में राजपूत समाज का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। वहीं, इस मामले में उन चार युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्होंने अपहरण में सहयोग किया था। चारों युवकों बुधवार तड़के रास्ते से दुल्हन का अपहरण की वारदात में अंकित की मदद करने के बाद धोद में आकर छुप गए थे।

चारों आरोपी धोद में जाकर छिप गए थे

चारों आरोपी धोद में जाकर छिप गए थे

पुलिस ने इन्हें तो पकड़ लिया, मगर अंकित व दुल्हन हंसा अभी भी लापता हैं। सीकर जिले के धोद थाने के एएसआई बंशीधर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बड़कासली गांव निवासी मुकेश जाट, अशोक रेवाड़, नेतड़वास निवासी महेंद्र जाट व दुगोली निवासी राजेश बगड़िया है। चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अपहरण का मुख्य आरोप नागौर निवासी अंकित और उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

दिल्ली-गुजरात भेजी टीमें

दिल्ली-गुजरात भेजी टीमें

एएसआई बंशीधर के अनुसार पुलिस मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों की तलाशी का प्रयास कर रही है। वहीं गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ कर सुराग जुटाए जा रहे हैं। उसी आधार पर पुलिस सीकर की टीम गाजियाबाद, दिल्ली व गुजरात समेत कई जगह गई हुई है।


बता दें कि 16 अप्रैल को सीकर जिले के नागवा गांव में गिरधारी सिंह की दो बेटियों की शादी थी। 17 अप्रैल को तड़के दुल्हन विदा होकर दूल्हों के साथ कार में सवार होकर ससुराल आ रही थी। रास्ते में रामबक्शपुरा बस स्टैण्ड के पास गाड़ियों में सवार होकर आए अंकित व उसके साथियों ने दुल्हन हंसा का अपहरण कर लिया था। उसके बाद से हंसा व अंकित लातपा हैं।

Bride Kidnapped From Rajasthan Full Coverage

Sikar kidnapped bride location found in Delhi-Gujarat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+