Sikar: बेटा न होने की नाराजगी में पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने निकलवाए दफन शव
Neemkathana Sikar: राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके में हर किसी को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर पिता ने अपनी पांच महीने की जुड़वा बेटियों को बेरहमी से जमीन पर पटककर मार डाला और फिर उनके शव दो किलोमीटर दूर एक खाली प्लॉट में दफना दिए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में ही कार्रवाई करते हुए दोनों शव बरामद किए और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीकर की नीमकाथाना पुलिस की जांच जारी है। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने यह कदम बेटा पैदा नहीं होने पर उठाया है।

Daughter Murder Sikar Rajasthan: पत्नी को पीटा, फिर मासूमों को मार डाला
सीकर से करीब 90 किलोमीटर दूर नीमकाथाना के वार्ड नंबर-31 की निवासी अनीता यादव (27) ने पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर उनके पति अशोक कुमार यादव (30) के साथ घर में मामूली विवाद हुआ था। इसी दौरान अशोक ने पहले अनीता के साथ मारपीट की। फिर अपनी मासूम जुड़वा बेटियों-निधि और नव्या को बेरहमी से जमीन पर पटक दिया।

बेटियां जमीन पर पटकने से गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजन घायल बच्चियों को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी और उसके परिवार वालों ने शवों को रात में चुपचाप दफना दिया और ऊपर पत्थर व झाड़ियां रख दीं, ताकि किसी को भनक न लगे।
Judwa Betiyan: बेटे की चाह में हुआ था झगड़ा, बेटियों को मारने की रची साजिश
नीमकाथाना पुलिस के अनुसार आरोपी अशोक और उसके परिजन बेटा चाहते थे। घर में पहले से ही पांच साल की एक बेटी थी, लेकिन जब जुड़वा बेटियां हुईं, तो अशोक और उसके परिवार ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसी बात को लेकर लगातार झगड़े हो रहे थे। गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया कि अशोक ने गुस्से में बच्चियों को फर्श पर पटक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

शादी के बाद से ही पत्नी को किया प्रताड़ित
मृतका की मां और पिता का कहना है कि अनीता की शादी 2016 में अशोक कुमार यादव से हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। ससुराल पक्ष बेटे की चाह में अक्सर विवाद करता था। अनीता के पिता ने बताया कि आरोपी का पिता नवलकिशोर, जो एक रिटायर्ड टीचर हैं, और सास बनारसी देवी भी बेटे की चाह में अनीता पर दबाव बनाते थे।

पुलिस की कार्रवाई जारी
ASP रोशन मीणा ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11:30 बजे बच्चियों के मामा सुनील यादव का नीमकाथाना कोतवाली पुलिस थाने में फोन करके सूचना दी कि उसकी भांजियों की उनके पिता ने हत्या कर शव कलेक्ट्रेट के पास जोहड़ की जमीन में दफना दिए। पुलिस ने हत्या के आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- सीकर ऑनर किलिंग केस में मौत की सजा, बेटी को प्रेमी से बात करते पकड़ने पर युवक की हत्या कर शव फेंका












Click it and Unblock the Notifications