Dance Plus 5 में पहुंचे दो भाई, बड़ा बनाता था टायर पंचर, छोटा करता था शादियों में डांस, VIDEO
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर निवासी शाकिर को डांस का बचपन से शौक था। खुद ही डांस के स्टेप सीखे। पिता की तबीयत खराब होने के कारण परिवार की जिम्मेदारी भी उसके कंधों पर आई तो वह सीकर में पिता की दुकान पर टायर पंचर बनाने का काम करने लगा, लेकिन अपने डांस के ख्वाब को मरने नहीं दिया।

रियलटी शो डांस प्लस 2019 में हुआ चयन
शाकिर के ख्वाबों को पंख लगे हैं। शाकिर और इसके चचेरे भाई रेहान का रियलटी शो डांस प्लस 2019 में चयन हुआ है। दोनों भाई स्टार प्लस के रियलटी शो डांस प्लस सीजन 5 के टॉप 30 में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। अब रविवार को फैसला होगा कि ये टॉप 16 में पहुचेंगे या नहीं।

डांस प्लस 5 के प्रतिभागी शाकिर
बता दें कि सीकर जिले के फतेहपुर के वार्ड 21 निवासी शाकिर व रेहान की कहानी किसी फिल्मी कहानी के जैसी ही है। शाकिर पिछले कई वर्षों से डांस कर रहा है। उसके साथ ही उसके चाचा का बेटा रेहान भी डांस करने लग गया। सीकर में हुए एक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रेहान के हौसलों ने उड़ान भरी।

डांस प्लस सीजन 5 में पहुंचे सीकर के लड़के
हाजी वजीर खान शिक्षण संस्थान में पढ़ाई के दौरान उसने डांस को अपना शौक बना लिया। शाकीर व रेहान ने मुम्बई में तीन महीनों के लिए डांस क्लास ज्वाइन की। उसके बाद डांस प्लस के ऑडिशन्स देकर उसमें जगह पाई। टॉप 30 में जगह मिलने के बाद घर पर खुशी का माहौल है।

जयपुर मुम्बई में हुए डांस प्लस के ऑडिशन
रेहान के पिता मुबारिक अली विदेश रहते हैं। बड़े भाई शाकीर को डांस करते देख रेहान के भी डांस की ललक लग गई। पहले शादी पार्टी में डांस किया। डांस प्लस 5 के लिए जयपुर में ऑडिशन दिया। इसके बाद तीन ऑडिशन मुंबई में दिए। ऑडिशन पास करने के बाद डांस प्लस की ओर से ही रहने खाने की व्यवस्था की गई।












Click it and Unblock the Notifications