Sikar Bride Kidnap Case : दुल्हन ने यूट्यूब पर बताई आपबीती, अंकित पर लगाए कई गंभीर आरोप, देखें VIDEO


Sikar News, सीकर। राजस्थान के बहुचर्चित सीकर दुल्हन अपहरण मामले ( Sikar Bride Kidnap Case ) में एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो खुद दुल्हन का बताया जा रहा है, जिसमें हंसा आपबीती बयां कर रही है। हालांकि hindi.oneindia.com यह दावा नहीं करता कि वीडियो Sikar Dulhan का ही है।

Sikar Bride Kidnap Case Youtube Video Goes viral in Social Media

यूट्यूब पर SN DHOD नाम के चैनल पर 26 अप्रैल को एक बेटी की आपबीती सुनो शीर्षक से अपलोड हुए वीडियो में दुल्हन के साथ एक अन्य महिला भी बैठी हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में वह खुद के अपहरण किए जाने की बात कह रही है।

बीच रास्ते से हुआ था अपहरण

बीच रास्ते से हुआ था अपहरण

बता दें कि 16 अप्रैल को सीकर जिले के धोद इलाके में दो बहनों की शादी हुई थी। दोनों घर से विदा होकर दुल्हों के साथ ससुराल लौट रही थी। अपने घर से महज चार किलोमीटर चलने पर गांव रामबक्सपुरा के बस स्टैण्ड पर अंकित, विकास व अन्य युवकों ने गाड़ियां रुकवाई और दुल्हन का अपहरण करके ले गए थे। बीच रास्ते से दुल्हन का अपहरण किए जाने का यह मामला सीकर समेत पूरे राजस्थान में सुर्खियों में रहा।

राजपूत छात्रावास के सामने प्रदर्शन किया था

राजपूत छात्रावास के सामने प्रदर्शन किया था

दुल्हन को दस्तयाब करने के लिए राजपूत समाज ने सीकर के राजपूत छात्रावास के सामने प्रदर्शन किया। उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास तक किया था। 20 अप्रैल को राजपूत समाज ने सीकर में उग्र प्रदर्शन किया था। इसी दिन शाम को पुलिस ने दुल्हन व अंकित, विकास को देहरादून से दस्तयाब कर लिया था। इसके बाद दुल्हन अपने परिजनों के साथ चली गई और आरोपियों को पुलिस ने जेल भिजवा दिया।

जाट समाज ने बंद करवाया था सीकर

जाट समाज ने बंद करवाया था सीकर

इधर, दुल्हन व अंकित को सीकर लाए जाने के बाद जाट समाज लामबंद हो गया था। जाट समाज के लोगों ने जांच अधिकारी बदलने समेत कई मांगों को लेकर सीकर बंद करवाया था। आईजी ने प्रदर्शन को देखते हुए जांच अधिकारी बदल भी दिया था।

प्रेम प्रसंग या अपहरण

प्रेम प्रसंग या अपहरण

सीकर दुल्हन अपहरण केस में अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है अपहरण का। जहां हर कोई इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहा है, वहीं दुल्हन हंसा का दस्तयाब होने के बाद परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताया और अब इस वीडियो में खुद के अपहरण की बात कहना प्रेम प्रसंग पर भी सवाल उठा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+