SI Seema Jakhar ने टर्मिनेट होते ही इंस्टाग्राम पर लिखी भावुक पोस्ट, सीमा जाखड़ की शादी का कार्ड भी वायरल
सिरोही, 27 नवंबर। राजस्थान पुलिस से टर्मिनेट होते ही सब इस्पेक्टर सीमा जाखड़ का दर्द छलका है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखी है। वहीं, इस वक्त सीमा जाखड़ अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। 28 नवंबर को उसकी शादी है।

Seema Jakhar SHO Barlut Sirohi Rajasthan
राजस्थान के सिरोही जिले के बरलूट पुलिस थाने में एसएचओ के पद पर तैनात रहते हुए सीमा जाखड़ ने तीन कांस्टेबल सुरेश विश्नोई, हनुमान व ओमप्रकाश के सहयोग से डोडापोस्त तस्कर को पकड़ने की बजाय भगा दिया था।

सरपंच ने करवाई थी दस लाख की डील
तस्कर को भगाने के लिए दस लाख रुपए में सौदा तय किया गया था। सांचौर क्षेत्र के सरपंच ने दस लाख में डील करवाई थी। फिर एसएचओ सीमा जाखड़ ने तस्कर को अपनी कार से फरार करवा दिया।

अगले ही दिन चारों हो गए थे सस्पेंड
डीएसपी मदन सिंह की जांच में दोषी पाए जाने पर आईजी नवज्योति गोगाई ने लेडी इंस्पेक्टर सीमा जाखड़ व सिरोही एसपी धर्मेंद्र सिंह ने तीनों कांस्टेबलों को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया। 14 नवंबर को तस्कर को भगाने की घटना के अगले दिन ही चारों को सस्पेंड कर दिया गया था।

सीमा जाखड़ के पिता भी पुलिस में
सीमा जाखड़ के पिता भागीरथ राम जाखड़ भी राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल हैं। वर्तमान में जोधपुर कमिश्नरेट में तैनात है। वन इंडिया हिंदी से बातचीत में भागीरथ राम जाखड़ ने बताया कि 28 नवंबर को सीमा की शादी है। अभी उसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। शादी के बाद देखेंगे कि इस मामले में क्या किया जा सकता है।
सीमा जाखड़ की इंस्टाग्राम की पोस्ट
सीमा जाखड़ ने बर्खास्त होने के बाद अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपने काफी तस्वीरें व वीडियो हटा दिए। साथ ही प्रोफाइल फोटो न्याय लिखा है। इसके अलावा दो पोस्ट डाली है। कमेंट भी किया है, जिसमें लिखा है कि 'मैं निर्दोष हूं। जांच जारी है। मैं विभाग के लिए समर्पित रही हूं। मुझे विभाग पर पूर्ण विश्वास है'

सीमा जाखड़ की अपील सीसीटीवी सार्वजनिक हो
सीमा जाखड़ ने 17 नवंबर की इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि 'अपील है कि तथाकथित सीसीटीवी फुटेज जनता व मीडिया के सामने लाए जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। मुझे फंसाया जा रहा है'

एक तरफा फैसला सुनाकर मुझे दोषी बनाया-सीमा
बता दें कि सीमा जाखड़ की यह पोस्ट शुक्रवार शाम की है। इसमें लिखा है कि विभाग ने नैसर्गिक न्याय के खिलाफ एक तरफा फैसला सुनाते हुए मुझे दोषी ठहरा दिया। मेरी अपील पर भी जांच अधिकारी नहीं बदला। मैंने आज तक आपराधिक तत्वों से सम्पर्क रखा हो तो विभाग मेरे फोन की एफएसएल जांच करवा सकता है।

अब न्यायालय ही एकमात्र उम्मीद
सीमा जाखड़ ने अपनी पोस्ट में जांच अधिकारी पर आरोप लगाते हुए लिखा कि जांच अधिकारी ने जातिगत द्वेष भाव के आधार पर मेरा पक्ष जाने बिना ही एक पक्षीय कार्रवाई थोप दी। ऐसे में अब एकमात्र न्यायलय ही उम्मीद है। हालांकि वन इंडिया वेबसाइट यह दावा नहीं करती है कि यह इंस्टग्राम आईडी सीमा जाखड़ की है।

सीमा जाखड़ ने तस्कर को कैसे भगाया?
सिरोही जिले के बरलूट पुलिस थाना इलाके में 14 नवंबर की रात को नाकाबंदी के दौरान कार में 141 किलो डोडा पोस्त छोड़कर भागे तस्करों को छोड़ने के लिए उसी रात दस लाख रुपए में सौदा तय किया गया। बर्खास्त एसएचओ ने पाली, जोधपुर व उदयपुर जाकर अपने खास लोगों के पास रुपए रखवा दिए।

सब इंस्पेक्टर सीमा जाखड़ की जीवनी
बता दें कि सीमा जाखड़ ने राजस्थान पुलिस में बतौर एसआई 2014 में भर्ती हुई थीं। 2017 में सीमा जाखड़ को पहली पोस्टिंग सांडेराव पुलिस थाने में मिली थी। सिरोही के बरलूट एसएचओ के अलावा पाली जिले के सोजत समेत कई जगह सेवाए दी। सीमा जाखड़ जोधपुर के भोपालगढ़ के गांव गरासनी निवासी रामी देवी व भागीरथ राम जाखड़ की बेटी है। परिवार वर्तमान में जोधपुर में विधायक भवन आरटीओ के पीछे रहता है। लेडी इंस्पेक्टर सीाम जाखड़ की शादी जोधपुर के भोपालगढ़ के सुखराम कालीराणा के साथ 28 नवंबर को हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications