Shyam rangeela Net worth: पीएम मोदी के सामने चुनाव लड़ रहे श्याम रंगीला की संपत्ति, Youtube से कितनी कमाई?
Shyam Rangeela Varanasi News: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की वाराणासी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने कॉमेडियन श्याम रंगीला भी मैदान में कूद पड़े हैं। हालांकि श्याम रंगीला अभी वाराणसी से नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर पाए हैं। वे आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें पर्चा नहीं भरने दिया जा रहा है।
श्याम रंगीला ने वाराणसी सीट से नामांकन फॉर्म नहीं भरने देने के स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को पत्र भी भेजा है। पीएम मोदी के सामने चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद से ही श्याम रंगीला ट्रेंड में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि श्याम रंगीला कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

मेरे पास 25 हजार रुपए भी नहीं-श्याम रंगीला
वाराणसी संसदीय क्षेत्र से आम चुनाव 2024 में उम्मीदवारी की घोषणा के बाद मीडिया से बातचीत में खुद श्याम रंगीला ने कहा कि उनके पास सोशल मीडिया पर 25 लाख फालोअर्स तो हैं, मगर नामांकन भरने के लिए 25 हजार रुपए भी नहीं है। वे नामांकन खर्च व चुनाव प्रचार में वाहनों की व्यवस्था क्राउड फंडिंग के जरिए करेंगे।

श्याम रंगीला की यूट्यूब चैनल से कमाई
श्याम रंगीला मशहूर कॉमेडियन हैं। ये पीएम मोदी व राहुल गांधी समेत कइयों की मिमिक्री करते हैं। कॉमेडी वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करते हैं। @ShyamRangeela यूट्यूब चैनल पर 948K subscribers हैं। NetWorthSpot नाम की एक वेबसाइट कहती है कि यूं तो श्याम रंगीला की संपत्ति स्पष्ट नहीं है, मगर अनुमान है कि श्याम रंगीला की यूट्यूब चैनल से कमाई $100 हजार के आस-पास है।
श्याम रंगीला जीवन परिचय
- श्याम रंगीला उर्फ श्याम सुंदर का जन्म 25 अगस्त 1994 को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा तहसील के गांव मानकथेरी में हुआ।
- श्याम रंगीला के पिता जवाहर लाल किसान हैं। साल 2013 में इनके परिवार ने अपने मूल गांव मानकथेरी छोड़ दिया था।
- वहां से पड़ोसी जिले श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर के मोकामावाला गांव में आ गए। वर्तमान में श्याम रंगीला अपने परिवार के मोकामावाला में रहता है।
- बता दें कि श्याम रंगीला की शुरुआती पढ़ाई गांव मानकथेरी से हुई। यहां आठवीं तक पढ़े। फिर बारहवीं तक पढ़ाई सूरतगढ़ और साल 2012 से 2015 जयपुर में एनिमेशन कोर्स किया।












Click it and Unblock the Notifications