Video: वाराणासी में PM Modi को टक्कर देने ये खास काम करके घर से रवाना हुए श्याम रंगीला, पहनी नोटों की माला
Shyam Rangeela For Varanasi: लोकसभा चुनाव 2024 में हाई प्रोफाइल सीट वाराणसी उर्फ बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने राजस्थान के श्याम रंगीला भी ताल ठोकने वाले हैं। श्याम रंगीला कॉमेडियन हैं और पीएम मोदी की मिमिक्री के लिए भी पहचान बना चुके हैं।
यूपी की वाराणसी सीट सातवें चरण में चुनाव होंगे। नामांकन प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए श्याम रंगीला राजस्थान से वाराणासी के लिए रवाना हो गए हैं।

श्याम रंगीला का जन्म 25 अगस्त 1994 को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा तहसील के गांव मानकथेरी में हुआ। हालांकि वर्तमान में इनका परिवार श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर के मोकामावाला गांव में रहता है।
अपने घर से वाराणसी रवाना होते समय श्याम रंगीला ने अपनी दादी व पिता का आशीर्वाद लिया। गांव वालों ने श्याम रंगीला को नोटों की माला पहनाकर रवाना किया। ग्रामीणों का उत्साह भी देखते ही बना।
श्याम रंगीला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके लिखा कि 'लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में घर से निकलने से पहले दादी और पापा का आशीर्वाद लिया' इसके बाद श्याम रंगीला ग्रामीणों से भी आशीर्वाद लेते नजर आए।
वाराणसी से क्यों चुनाव लड़ रहे श्याम रंगीला?
तीन दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके श्याम रंगीला ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए वाराणसी को चुनने की वजह भी बताई। कहा कि देश में ऐसा माहौल बन गया कि विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार टिकट लौटा रहे हैं। ऐसा वाराणसी में ना हो। इसलिए वे जा रहे हैं कि कोई टिकट वापस भी कर दे तो ईवीएम में कम से कम मैं तो मिलूं भाजपा के खिलाफ वोट देने वालों को।
वाराणसी में नामांकन कब है?
लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में यूपी की वाराणसी पर 7 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। बीजेपी राष्ट्रीय मंत्री सुनील बंसल के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी 10 मई के बाद किसी दिन नामांकन भर सकते हैं। वहीं, श्याम रंगीला ने नामांकन डेट का अभी खुलासा नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications