Shaheed Shishram Nagaur : पत्नी 8 माह की गर्भवती, फौजी पति शीशराम बांग्लादेश बॉर्डर पर शहीद

नागौर, 1 सितम्बर। कूच बिहार गोपालपुरा में बांग्लादेश सरहद पर शहीद हुए जवान शीशराम उर्फ नरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर राजस्थान के नागौर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव चितावा पहुंचा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पूरे गांव में कोहराम मच गया

पूरे गांव में कोहराम मच गया

जैसे ही शहीद शीशराम का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव चितावा पहुंचा, तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। शहीद बेटे का शव देख परिजनों के साथ मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। शहीद वीरांगना निशा कंवर, माता-पिता और भाई बिलखते हुए शहीद परिजन की देह से लिपट गए। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद शवयात्रा निकाली गई, जिसमें आसपास के कई गांवों के लोग, सैनिक व अधिकारी शामिल हुए।

 छोटे भाई मुकेश सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी

छोटे भाई मुकेश सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी

छोटे भाई मुकेश सिंह ने शहीद बड़े भाई शीशराम की चिता को मुखाग्नि दी। एसडीएम बाबूलाल जाट ने बताया कि चितावा के शीशराम उर्फ नरेन्द्र सिंह रविवार को पश्चिम बंगाल में बॉर्डर पर ड्यूटी करते हुए शहीद हो गए थे। जिनका पार्थिव शव मंगलवार सुबह सम्मान के साथ कुचामन, कुकनवाली होते हुए चितावा पहुंचा। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है।

 पहली संतान को जन्म देगी पत्नी

पहली संतान को जन्म देगी पत्नी

बता दें कि शीशराम देश सेवा के लिए बीएसएफ 75 बटालियन में 2014 मे भर्ती हुए थे। मार्च 2018 में शीशराम की डसाना (डीडवाना) की निशा कंवर के साथ शादी हुई। जो अब पहली संतान को जन्म देगी। निशा अभी आठ माह की गर्भवती है। शीशराम के पिता प्रहलाद सिंह किसान व माता गृहिणी है। एक छोटा भाई मुकेश सिंह गांव में ही काम करता है।

 तस्करों का पीछा कर रहे थे शीशराम

तस्करों का पीछा कर रहे थे शीशराम

एसडीएम बाबू लाल जाट के अनुसार शीशराम 75 बीएसएफ बटालियन में कूच बिहार गोपालपुरा में बांग्लादेश सरहद पर 29 अगस्त को ड्यूटी कर रहे थे। उसी दौरान अचानक बॉर्डर पर कुछ तस्करों की अवांछनीय हरकत हुई। तस्करों का पीछा करने शीशराम अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गए। उसी दौरान गहरे पानी में उतरने के कारण वे वापस लौट नहीं पाए और शहीद हो गए।

बीएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया

बीएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया

पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया व मातमी धुन बजाकर सलामी दी। विधायक, एसडीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व विधायक हरीश कुमावत, विजय सिंह चौधरी, पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया, नागौर जिला प्रमुख भागीरथ सिंह, एडीएम रिछपाल सिंह, कुचामन एसडीएम बाबू लाल, पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम बेनीवाल, चितावा थाना प्रभारी प्रकाश मीणा व जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+