शौर्य चक्र विजेता CRPF के सहायक कमांडेंट Vikas Jakhar ने दिया इस्तीफा, जानिए किस बात से थे आहत?

झुंझुनूं, 27 दिसम्बर। शौर्य चक्र विजेता सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट विकास जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इन्‍होंने अपना इस्‍तीफा राष्ट्रपति को भेजा है। साथ ही जाखड़ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी छह मांगों को लेकर पत्र भी प्रेषित किया है।

...तो पत्नी भी छोड़ी नौकरी

...तो पत्नी भी छोड़ी नौकरी

सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट के समर्थन में उनकी पत्नी सुमन भी आई हैं। उन्होंने कहा कि अगर पति की मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वे भी जयपुर के सैटेलाइट हॉस्पिटल के नर्सिंग अफसर पद से इस्तीफा दे देंगी। इससे पहले किसान राहत कोष गठित करवाने के लिए ​सहायक कमांडेंट विकास जाखड़ ने जिला कलेक्टर को पत्नी के जेवरात सौंप ​दिए थे।

 कौन हैं सीआरपीएफ कमांडेंट?

कौन हैं सीआरपीएफ कमांडेंट?

बता दें कि सीआरपीएफ कमांडेंट विकास जाखड़ राजस्थान के झुंझुनूं जिला ​मुख्यालय पर इंदिरा नगर के रहने वाले हैं। 36 वर्षीय जाखड़ नौ साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। उनकी अभी भी 24 साल की सर्विस बाकी है। सर्विस में प्रमोशन की बजाय इस्तीफा देकर बेरोजगार युवाओं के हक के लिए लड़ाई लड़ने का फैसला किया।

सीआरपीएफ कमांडेंट ने क्यों दिया इस्तीफा?

सीआरपीएफ कमांडेंट ने क्यों दिया इस्तीफा?

मीडिया से बातचीत में राज्‍य सरकार की जेईएन, पुलिस उप निरीक्षक, असिस्टेंट प्रोफेसर, आरएएस, पटवारी व रीट भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगे। रीट पेपर तो एक दिन पहले ही लीक हो गया। 15 से 40 लाख रुपए में पेपर बिका। गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के हजारों विद्यार्थियों की जगह रुपए में पेपर खरीदने वाले शिक्षक बनकर उनके सपना चकनाचूर कर रहे हैं।

2018 में मिला शौर्य चक्र

2018 में मिला शौर्य चक्र

CRPF के सहायक कमांडेंट विकास जाखड़ को साल 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र से नवाजा था। जाखड़ ने 23 नवंबर 2023 को लातेहर, झारखंड के जगलों में खूंखार आपरेशन को अंजाम दिया था। रात के सन्नाटे में सीआरपीएफ के जवानों ने 23 किलोमीटर का रास्ता पैदल तय किया था।

विकास जाखड़ की सरकार से मांग

विकास जाखड़ की सरकार से मांग

1. रीट परीक्षा को निरस्त कर उसे एक माह में फिर से करवाया जाए।

2. रीट परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई से जांच करवाई जाए।
3. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डीपी जरोली को तत्काल हटाएं।
4. समय पर और बिना किसी धांधली के परीक्षाएं करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाए।
5. विधानसभा में नकल माफियाओं पर कड़े कानून लाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+