Rajasthan: पूर्व कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल का विवादित बयान, मर्दों का प्रदेश और सरकार भजन कीर्तन की कंपनी ?
Rajasthan Politics News: राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल ने एक बार फिर से विवादित बयान देकर सियासी बखेड़ा खड़ा कर दिया है। धारीवाल ने आज फिर कहा कि मैं तो आज भी कहता हूं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। इसमें क्या है... यहां बड़े-बड़े सूरमा पैदा हुए हैं।
वहीं राजस्थान सरकार पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के पास करने को कुछ नहीं है। ना कोई विजन, ना प्लान यह तो भजन कीर्तन करने वाली कंपनी है।
राजस्थान विधानसभा में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के राज में कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल का बयान प्रदेश में हो रहे महिला अत्याचारों को लेकर चर्चाओं में रहा उन्होंने कहा था कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है, आज फिर से इस बयान पर सुर्खियों में आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांति धारीवाल।

कोटा उत्तर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शांतिलाल धारीवाल एक बार फिर अपने बयान से चर्चा में हैं। अलवर में मीडिया ने धारीवाल के 'राजस्थान मर्दों का प्रदेश' बयान को लेकर धारीवाल से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं तो आज भी कहता हूं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है।
शांतिधारीवाल का बयान , राजस्थान मर्दों का प्रदेश, सरकार भजन कीर्तन की कंपनी pic.twitter.com/1u8aRerKcr
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 18, 2024
धारीवाल ने कहा कि इसमें क्या है... यहां बड़े-बड़े सूरमा पैदा हुए हैं। मर्दों का प्रदेश नहीं कहूं तो क्या कहूं ? बीजेपी के नेता मुझसे क्या कहलवाना चाहते हैं? धारीवाल ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह तो भजन-कीर्तन करने वाली कंपनी है।
दरअसल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और धारीवाल आज बुधवार को दिवंगत रामगढ़ विधायक जुबेर खान के निधन पर श्रद्धांजलि देने आए थे। इस दौरान जोशी ने कहा कि जुबेर खान वरिष्ठ नेता थे। अब वे राजनीति के शिखर की ओर पहुंच रहे थे। उसी समय हमारे बीच में नहीं रहे। इसका सबकों दुख है।
शांति धारीवाल ने भाजपा सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा अलग विषय है। पिछले 8 महीने में प्रदेश की जनता ने देख लिया कि बीजेपी के राज में महिलाओं की कितनी सुरक्षा है।
मीडिया ने पूछा कि बीजेपी नेता वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़ समेत अन्य नेताओं के पावर में नहीं होने से क्या समझ रहे हैं आप ? इस पर धारीवाल ने कहा कि बीजेपी में पावर देने वाला कौन है। देने वाले की ही पावर कम हो गई। इस कारण पावर कहां से देंगे।
राजस्थान में उप चुनाव पर धारीवाल का दावा
प्रदेश में 7 सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर धारीवाल ने कहा कि कांग्रेस तो अच्छी पॉजिशन में है। आगे 7 विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव होंगे, देख लेना कांग्रेस तो बहुत मजबूत है।
मौजूदा बीजेपी सरकार के पास करने को कुछ नहीं है, इनके पास कोई विजन नहीं है और न कोई प्लान है। यह तो भजन कीर्तन करने वाली कंपनी है।
मीडिया ने सवाल पूछा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कहने के बाद प्रदेश में बड़े स्तर पर तबादले किए गए। इस पर धारीवाल बोले कि मदन राठौड़ तो प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनकों क्या लेना देना इन बातों से। सरकार का कोई प्रतिनिधि कहे तो बात है।'












Click it and Unblock the Notifications