Rajasthan News: राजस्थान में सात अजूबे, कोटा में ताजमहल से लेकर स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी मौजूद
GROUND REPORST Seven Wonders in Rajasthan: दुनिया के सात अजूबे को लेकर हर कोई उत्साहित रहता है कि जीवन में कम से कम एक बार तो इनके दिदार कर लिए जाएं लेकिन शायद हर किसी के लिए यह सम्भव नहीं हो सकता है।
आज हम आपकों दुनियां के इन सात अजूबों को राजस्थान में एक ही जगह लेकर आपकों दिखाने जा रहे है। कोशिश किजिए आप इन्हे देखकर जीवन का भरपूर आनंद ले सके।
चलिए उससे पहले हम आपकों बता दें कि आखिर यह सात अजूबे है क्या ? क्यों आज इन सात अजूबों की चर्चा राजस्थान में हो रही है।

दरअसल दुनियाभर के अलग-अलग देशों में यह सात अजूबे स्थित है। जिन्हे देखने की हर किसी में उत्सुकता रहती है। जिनमें हिंदुस्तान में के आगरा शहर का ताजमहल, उत्तरी मिस्र मेंअल-जीज़ा (गीज़ा) के पासनील नदी के पश्चिमी तट पर एक चट्टानी पठार पर बना पिरामिड जिसे गिजा का पिरामिड के नाम से जाना जाता है।
Recommended Video
क्राइस्ट द रिडीमर ब्राज़ील के रियो डी जेनेरो में स्थापित ईसा मसीह की एक प्रतिमा है जिसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आर्ट डेको स्टैच्यू माना जाता है।
एफिल टावर फ्रांस की राजधानी पैरिस में स्थित एक लौह टावर है। इसका निर्माण सीन नदी के तट पर पेरिस में हुआ था। यह टावर विश्व में उल्लेखनीय निर्माणों में से एक और फ़्रांस की संस्कृति का प्रतीक है।
इटली में 'लीनिंग टावर ऑफ़ पीसा' को वास्तुशिल्प का अदभुत नमूना माना जाता है| अपने निर्माण के बाद से ही मीनार लगातार नीचे की ओर झुकती रही है और इसी झुकने की वजह से वह दुनिया भर में भी मशहूर रही है।
इसके साथ अन्य ख्यातनाम स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी तथा रोमन कोलॉजियम जैसे सात अजूबे आपकों बिना दुनियां घूमे हम एक ही शहर, एक ही जगह और एक प्रदेश में दिखाने वाले है।
राजस्थान में आपने कोटा शहर का तो नाम सुना ही होगा। एक बार आप वहां गए भी जरूर होंगे। अगर नहीं गए और आप कहीं ओर परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे है तो जरा ठहर जाइए आप पहले एक बार कोटा घूमने का प्लान बना लिजिए।
वैसे तो अगर आप इन सात अजूबों को दूनियां भर घूमने का प्लान बनाएंगे तो हो सकता है आपकों लाखों रूपए खर्च करने पड़े। लेकिन राजस्थान के कोटा शहर में आप मात्र 10 रूपए के विजिटर टिकट पर इनका लुत्फ उठा सकते है। इसके साथ ही आप यहां समुंदर को भी महसूस कर सकते है। वोटिंग की सवारी भी कर सकते है।
आपकों बता दे कि बॉलीवुड की हिट फिल्म बद्री की दुल्हनियां फिल्म स्टार वरूण धवन और आलिया भट्ट यहां पर शुटिंग कर चुके है और कई फिल्मों की यहां शुटिंग हो चुकी है।
दरअसल कोटा राजस्थान का वो शहर है जहां देश के कई राज्यों के लाखों स्टूडेंट अपनी कोचिंग की पढ़ाई करने के लिए हर साल आते है। उन्ही छात्रों और परिजनों के साथ शहरवासियों को आकर्षित करने के लिए साल 2013 में शहरी विकास मंत्रालय ने 20 करोड़ रूपए खर्च कर 150 कामगरों की मदद से किशोर सागर झील के किनारे यह खुबसूरत पार्क तैयार किया था।
जहां इस छोटी-सी दुनिया में आप ताजमहल, ग़िज़ा का पिरामिड, क्राइस्ट द रिडीमर, एफिल टावर, लीनिंग टावर ऑफ पीसा, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी तथा रोमन कोलॉजियम जैसे सात अजूबे एक साथ देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications