Satish Mali Rajasthan: एक माह बाद 3 लेयर ताबूत में China से राजस्‍थान पहुंचा सतीश कुमार माली का शव

Satish Mali Rajasthan china News: अपहरण के बाद हत्‍या करके मारे गए सतीश कुमार माली का शव आखिर चीन से भारत आ गया। सतीश माली राजस्‍थान के जालोर जिले के भीनमाल का रहने वाला था। 2 अगस्‍त 2024 को शाम करीब साढ़े चार बजे सतीश का शव उसके घर लाया गया तो कोहराम मच गया।

गमगीन माहौल में सतीश माली का अंतिम संस्‍कार किया गया। उसके अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ा। 3 लेयर ताबूत में बंद होकर आए शव को घर पर करीब 45 मिनट रखा गया। इसी दौरान रीति रिवाज कर शव अंतिम संस्‍कार के लिए जुंजाणी बस स्‍टैण्‍ड स्थित माली समाज के मुक्तिधाम ले जाया गया।

Satish Kumar Mali Rajasthan India China News

जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत में बताया कि सतीश माली का शव कार्गो विमान से 1 अगस्‍त की रात को दिल्‍ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां पर सांसद चौधरी की मौजूदगी में शव सतीश माली के परिजनों को सौंपा गया।

सासंद लुम्‍बाराम चौधरी ने बताया कि सतीश माली चीन में काम करता था। वह 21 जून से लापता था। उसका परिजनों से सम्‍पर्क नहीं हो पा रहा है। 30 जून को भारतीय विदेश मंत्रालय को जानकार मिली थी कि 26 जून को चीन में छठी मंजिल से नीचे फेंककर सतीश कुमार माली की हत्‍या कर दी गई। उसके बाद से सतीश का शव घर लाने के लिए प्रयास किए जा रहे थे।

कौन था सतीश माली, जिसका चीन से आया शव

  • सतीश कुमार माली जालोर जिले के भीनमाल में भागल मार्ग भीमजी बेरा के रहने वाले नरसाराम माली का बेटा था।
  • 12 जून 1998 को जन्‍मा सतीश कुमार चीन में मोबाइल पार्ट्स सस्‍ती दरों पर खरीदकर भारत भेजने का काम करता था।
  • सतीश कुमार दो साल पहले चीन गया था। वहां पर उसके बिजनेस पार्टनर केविन के साथ किसी बात को लेकर सतीश का विवाद हो गया था।
  • विवाद इतना बढ़ गया कि केविन व उसके साथियों ने सतीश का 21 जून 2024 को अपहरण कर लिया था। फिर इंडिया में कॉल करके उसकी रिहाई के लिए एक करोड़ की फिरौती मांगी।
  • सतीश के परिजन फिरौती के रुपए जुटा रहे थे। इस बीच चीन में 26 जून को छठी मंजिल से फेंककर उसकी हत्‍या कर दी गई।
  • चीन में सतीश का शव गुआंगजो शहर के मुर्दाघर में रखा हुआ था। जहां परिजनों की ओर से अधिकृत किए गए चेतन सिंह राठौड़ ने शव की शिनाख्‍त की।
  • इसके बाद से सतीश कुमार के शव को उसके घर लाने की कोशिश की जा रही थी। अब 2 अगस्‍त 2024 को उसका शव पहुंच सका है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+