CM योगी आदित्‍यनाथ को 3 दिन में बम से उड़ाने की धमकी, UP पुलिस ने आरोपी सरफराज को राजस्‍थान से पकड़ा

CM योगी आदित्‍यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी सरफराज राजस्‍थान से गिरफ्तार

भरतपुर, 15 अगस्‍त। उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यूपी पुलिस ने आरोपी को राजस्‍थान के भरतपुर जिले के जुरहरा पुलिस थाना इलाके के गांव सतपुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सरफराज है। गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस इसे अपने साथ मथुरा ले गई।

cm yogi

भरतपुर के जुरहरा थानाधिकारी जयप्रकाश ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 12 अगस्‍त को टेलीफोन पर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने सूचना दी थी कि वे हमारे पुलिस थाना क्षेत्र से सरफराज नाम के एक व्यक्ति को किसी प्रकरण में ले जा रहे हैं और अब हम मथुरा पहुंचने वाले हैं।

पूरा मामला ये है कि 2 अगस्त को लखनऊ में पुलिस कंट्रोल रूम के वॉट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 112 पर सीएम योगी आदित्यनाथ को तीन दिन में बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस पर 112 के ऑपरेशन कमांडर सुभाष कुमार ने मामला दर्ज कराया था। सुभाष कुमार ने इनफार्मेशन ऑफिसर अंकिता दुबे को जानकारी दी। मैसेज का स्क्रीन शॉट खुफिया एजेंसियों को भेजा। जिस नंबर से धमकी दी गई वह शाहिद खान के नाम पर था। इस संबंध में लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज है।

सुशांत गोल्फ सिटी थाना इंचार्ज शैलेंद्र गिरी के मुताबिक 2 अगस्त को सीएम को बम से उड़ाने की धमकी हेल्पलाइन नंबर 112 पर मिलने के बाद गहनता से मामले की पड़ताल की गई। यूपी पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश करने लगी। लखनऊ पुलिस ने आरोपी सरफराज को नंबर के आधार पर ट्रेस किया। वह यूपी से हरियाणा होता हुआ भरतपुर में जुरहरा बॉर्डर में दाखिल हुआ और अपने गांव सतपुरा आ गया। यूपी के लखनऊ की साइबर सेल पुलिस टीम ने सरफराज को 12 अगस्त को दोपहर 2 बजे गिरफ्तार किया था। आरोपी सरफराज शादीशुदा है और उसके दो बेटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+