Salman Khan: मुम्बई में फायरिंग के राजस्थान से जुड़ गए तार ? क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा लॉरेंस का गुर्गा !
Salman Khan: देश की मायानगरी में फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने का सिलसिला लगातार जारी है। बिते दिनों सलमान खान के मुम्बई स्थित बंगले पर फायरिंग हुई तो सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गई थी लेकिन अब धमकी से लेकर फायरिंग तक के तार राजस्थान से जुड़ते हुए नजर आ रहे है।
बिते दिन मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम ने राजस्थान में दस्तक दी और बूंदी जिले के हिंडौली से एक युवक को अल सुबह ही दबोच कर रवाना हो गई।

हालांकि राजस्थान पुलिस के अधिकारी पूरे मामले को लेकर ज्यादा जानकारी तो नहीं दे रहे है। लेकिन बूंदी पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीना ने इतनी पुष्टि जरूर की है कि हिंडौली से दबलाना पुलिस थाना इलाके फजलपुर निवासी बनवारी गुर्जर को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बातचीत करते हुए बताया कि मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने सलमान खान धमकी केस में एक आरोपी को बूंदी के हिंडोली से गिरफ्तार किया है और उसे मुंबई लेकर पहुंच चुकी है ।
Salman Khan बूंदी पुलिस अधीक्षक का बयान pic.twitter.com/KdNK81XMWN
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) June 17, 2024
जानकार सूत्रों की माने तो गिरफ्तार आरोपी बनवारी गुर्जर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से खासा प्रभावित है और सोशल साइट्स पर लॉरेंस की पोस्टों को लाइक करके उन्हें फॉरवर्ड किया करता था।
एसपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि मुंबई पुलिस की साइबर सेल टीम ने हिंडोली स्थित देव हॉस्टल में सर्च ऑपरेशन के लिए आई थी जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी ने बताया कि मुंबई के साउथ साइबर सेल थाने ने आईटी एक्ट का एक मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें आरोपी दबलाना थाना क्षेत्र के फजलपुर निवासी बनवारी पुत्र लटूर लाल गुर्जर वांछित चल रहा था।
मुंबई पुलिस ने आरोपी की तलाशी के लिए हिंडोली पुलिस से मदद मांगी थी। मुंबई पुलिस की टीम ने हिंडोली पहुंचकर थाने में आमद भी करवाई।
उसके बाद आरोपी बनवारी गुर्जर को मुंबई की साइबर सेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि बनवारी का उसके थाना क्षेत्र में गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है फिर भी उसके रिकॉर्ड की जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications