Saini Samaj Aarakshan Rajasthan: 10KM के जाम में फंसे वाहन, मोहन सिंह के शव का नहीं हुआ पोस्टमार्टम
saini aarakshan andolan 2023: राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई में अरोदा के पास जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सैनी समाज के लोगों ने 12 प्रतिशत आरक्षण समेत कई मांगों को लेकर आठ दिन से जाम लगा रखा है।

Saini Samaj Aarakshan: राजस्थान में सैनी आरक्षण आंदोलन 2023 थमने का नाम नहीं ले रहा है। सैनी समाज के लोगों ने राजस्थान के भरतपुर जिले की नदबई तहसील के अरोंदा में आठ दिन से चक्का जाम कर रखा है। वाहन करीब 10 किलोमीटर जाम में फंसे हुए हैं।
उधर, सैनी आरक्षण आंदोलन स्थल पर आत्महत्या करने वाले मोहन सिंह के शव का शुक्रवार को भी नहीं हो सका। शव भरतपुर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखा हुआ है।
आगरा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
खबर है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार रात आठ बजे मृतक मोहन सिंह सैनी के बेटे व दामाद से मुलाकात करेंगे। इधर, इस मामले में गुरुवार को राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि के रूप में आंदोलन स्थल पर पहुंचे केबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता का कोई हल नहीं निकल पाया।












Click it and Unblock the Notifications