Rajasthan: सचिन पायलट समर्थक नेता नरेश मीणा गिरफ्तार, अनशन पर बैठा परिवार

Naresh Meena Arrested: सचिन पायलट के समर्थक कांग्रेस नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर समर्थकों ने बारां में जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सचिन पायलट के समर्थक कांग्रेस नेता नरेश मीणा की गिरफ्तारी से बवाल मचा हुआ है। उनकी रिहाई की मांग को लेकर बारां जिला कलेक्‍ट्रेट का घेराव किया। वहीं, नरेश मीणा के परिजनों समेत कई लोग कलेक्‍ट्रेट के बाहर अनशन पर बैठ गए हैं।

दरअसल, कुछ दिन पहले दिनेश झारखंड हत्‍याकांड के विरोध में प्रदर्शन करने हुए गऊघाट में रास्ता जाम करने के साथ ही बस में आग लगा दी गई थी। पूरे प्रकरण में पुलिस ने कांग्रेस के युवा नेता नरेश मीणा को गिरफ्तार किया था।
फिर एक के बाद एक करके नरेश मीणा के खिलाफ करीब एक दर्जन मामले दर्ज हो गए और उसकी पुलिस थाने में हिस्ट्रीशीट भी खुल गई।

Sachin Pilot supporter leader Naresh Meena

अब नरेश मीणा को पुलिस ने अरेस्‍ट किया है। उसकी रिहाई की मांग को लेकर समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। जमानत न होने के बाद मीणा के समर्थक बड़ी संख्या में शहर के पब्लिक पार्क में एकत्रित हुए। वहां से रैली के रूप में बारां जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया।

इसी दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद नरेश मीणा का परिवार मिनी सचिवालय परिसर में अनशन पर बैठा हुआ है। समर्थकों ने बारां प्रशासन पर द्वेषतापूर्ण कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+