बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में सचिन पायलट ने किया संवाद, कहा- कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करेगी
Sachin Pilot: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बज चुका है और कांग्रेस ने आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने 43 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर टोंक के बूथा कार्यकर्ता सम्मेलन में संवाद किया।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र टोंक के बूथ कार्यकर्ताओं के आयोजित सम्मेलन में सार्थक संवाद हुआ एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक बूथ को लेकर चर्चा की। हमारे कर्मठ व समर्पित कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह बता रहा है कि टोंक में कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करेगी।

200 सीटों पर 23 नवंबर को होना है मतदान
आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होंगे। सभी 200 सीटों पर 23 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के साथ 3 दिसंबर को होगी। दिसंबर 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जीत हासिल की और राज्य सरकार का गठन किया, जिससे अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए। 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी 2024 को समाप्त हो रहा है।
मेरे विधानसभा क्षेत्र टोंक के बूथ कार्यकर्ताओं के आयोजित सम्मेलन में सार्थक संवाद हुआ एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक बूथ को लेकर चर्चा की।
हमारे कर्मठ व समर्पित कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह बता रहा है कि टोंक में कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करेगी। pic.twitter.com/z5ckWusaW7
— Sachin Pilot (@SachinPilot) October 22, 2023












Click it and Unblock the Notifications