Karnataka Assembly Election 2023 से सबक लें केंद्र, धर्म-जाति पर वोट नहीं देते लोग-Sachin Pilot

karnataka election 2023 result से कांग्रेस में खुशी की लहर है। राजस्‍थान के पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट ने केंद्र को कर्नाटक चुनाव से सबक लेनी बात कही है।

Sachin Pilot on Karnataka Election result

Karnataka Cunav 2023 Result: राजस्‍थान के पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की जीत पर खुशी जताते हुए केंद्र सरकार को नसीहत दे डाली है।

Recommended Video

    Karnataka Election Result 2023: Basavraj Bommai ने कबूली हार, Yediyurappa ने ये कहा | वनइंडिया हिंदी

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 ने कांग्रेस को स्‍पष्‍ट बहुमत मिला है। कुल 224 सीटों में कांग्रेस ने 136 और भाजपा ने 65 सीट जीते हैं। 19 सीटों पर जेडीएस काबिज हुई है। अन्‍य के खाते में दो सीट गई हैं।

    राजस्‍थान में तीन दिन से जन संघर्ष यात्रा निकाल रहे सचिन पायलट ने 13 मई 2023 को कर्नाटक विधानसभा चुनाव मतगणना के बाद न्‍यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलाई है।

    सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार को कर्नाटक चुनाव 2023 से सबक लेना चाहिए कि अब लोग बिना विकास के वोट नहीं देगी। जनता सिर्फ धर्म-जाति, हिंदू-मुस्लिम के नाम पर वोट नहीं देने वाली।

    सचिन पायलट ने यह भी कहा कि भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कोई कमी नहीं छोड़ी। खुद पीएम, होम मिनिस्टर व यूपी सीएम तक कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने आए, मगर सब पर कांग्रेस का '40 प्रतिशत कमीशन सरकार' का नारा भारी पड़ गया।

    उल्‍लेखनीय है कि इसी साल के अंत तक राजस्‍थान विधानसभा चुनाव भी प्रस्‍तावित है। सचिन पायलट बगावती तेवर दिखा रहे हैं। तीन दिन पहले अजमेर से भीषण गर्मी के बीच जन संघर्ष यात्रा शुरू की, जिसमें वे समर्थकों के साथ पैदल चलकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। पायलट का कहना है कि उनकी जनसंघर्ष यात्रा का मकसद किसी का विरोध करना नहीं है, इसका मकसद युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज को और अधिक बुलंद करना है।

    जन संघर्ष यात्रा का 14 मई का कार्यक्रम

    सुबह साढ़े 7 बजे पद यात्रा महला से शुरू होगी
    सुबह साढे़ 10 बजे दहमीकलां में विश्राम
    शाम 4 बजे से दहमीकलां से यात्रा शुरू
    शाम साढ़े 7 बजे महापुरा में विश्राम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+