सिक्किम में शहीद हुए जवानों को सचिन पायलट ने दी श्रद्धांजलि
सिक्किम में बादल फटने से 55 लोगों की जान चली गई थी। इस दुर्घटना में सेना के आठ जवान भी शहीद हो गए। इस हादसे में राजस्थान के भी तीन जवान शहीद हुए हैं। इन जवानों को सचिन पायलट ने श्रद्धांजलि दी है।
सचिन पायलट ने इन जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, गत दिनों सिक्किम में बादल फटने से हुए हादसे में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान, सीकर के सपूत सज्जन सिंह खीचड़ जी, गंगापुरसिटी के शिवकेश गुर्जर जी एवं अलवर के भवानी सिंह जी की शहादत को मैं नमन करता हूं। ईश्वर शहीद जवानों के परिजनों को संबल प्रदान करें।

बता दें कि सिक्किम में बादल फटने की घटना के बाद 55 लोगों की मौत हो गई, जबकि 140 लोग अभी भी लापता हैं। सेना के अुसार 14 जवान अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
ताजा जानकारी के अनुसार 27 शवों को तीस्ता नदी से बरामद किया जा चुका है। सिक्किम आपदा प्रबंधन की ओऱ से कहा गया है कि 2413 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि 1203 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे में 25 हजार से अधिक लोग बहुी तरह से प्रभावित हुए हैं, 6875 लोगों को राहत शिविर में भेजा गया है। हादसे में कई सड़कें और पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
भारतीय सेना ने शनिवार को मृतकों के प्रति शोक जाहिर किया है। सेना की ओर से कहा गया है कि 8 जवानों की इस हादसे में जान गई है, हम सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, लापता 14 जवानों और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। सिक्किम के मुख्यमंत्री ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।












Click it and Unblock the Notifications