अशोक गहलोत पर सचिन पायलट ने किया वार, बोले- सोनिया नहीं उनकी नेता वसुंधरा राजे सिधिंया हैं
राजस्थान कांग्रेस में पिछले तीन साल से चल रही अंदरूनी कलह मंगलवार को खुलकर सामने आ गई। अशोक गहलोत पर सचिन पायलट ने वार करते हुए बड़ा आरोप लगाया है।

राजस्थान में एक बार फिर सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट आमने- सामने खुलकर आ चुके हैं। मंगलवार को कांगेस नेता सचिन पायलट ने प्रेस कान्फ्रेंस कर राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जमकर आड़े हाथों लिया।इसके साथ ही जयपुर में मीडिया के सामने बोलते हुए सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया।
सचिन पायलट ने कहा अशोक गहलोत का धौलपुर का पिछला भाषण हमने सुना इस भाषण को सुनने के बाद लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं बल्कि उनकी नेता वसुंधरा राजे सिंधिया हैं।
सचिन पायलट अशोक गहलोत के उस बयान का हवाला देते हुए कहा कि एक तरफ कहा जा रहा है कि भाजपा हमारी सरकार गिराने का काम कर रही थी और दूसरी तरफ कह रहे है हमारी सरकारी वसुंधरा राजे ने बचाई है। पायलट ने कहा ये काफी विरोधाभास है। पायलट ने कहा मुझे लगता है कि इसे आपकको स्पष्ठ करना चाहिए। उन्होंने कहा मैं जनता के बीच इस मुद्दे को उठाऊंगा।
2020 में जो सचिन पायलट ने जो कांग्रेस में बगावती तेवर दिखाए थे उस पर बात करते हुए सचिन पायटल ने कहा हम सरकार में नेतृत्व चाहते थे हमने हमारी बातों को कांग्रेस आलाकमान के सामने रखा कई दौर की मीटिंग के बाद कमेटी बनाई गई, इसमें रोडमैप तैयार किया गया। हमने ढ़ाई साल तक जुट कर काम किया। ढाई साल के इस कार्यकाल में हमने अनुशासन तोड़ने का काम नहीं किया।
सचिन पायलट ने अशोक गहलोत द्वारा अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि कुछ लोग मुझे बदनाम करने को कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग चाहते हैं कांग्रेस कमजोर हो।
सचिन पायलट ने इस प्रेस कान्फ्रेंस में राजस्थान में 11 मई से पांच दिन की जन संघर्ष पदयात्रा निलाकने का भी ऐलान किया। उन्होंंने बताया कि अजमेर से जयपुर तक की पदयात्रा करूंगा और यात्रा के दौरान लोगों से बात करूंगा।
इस अवसर पर उन्होंने दुखी मन से कहा कि मैं अब ना उम्मीद हो चुका हूं, मैं संघर्ष यात्रा निकालूंगा। पायलट ने कहा मैं लोगों के बीच जाकर अपनी आवाज उठाऊंगा।
सचिन पायलट ने गुस्साते हुए कहा कि कांग्रेस के ऐसे नेताओं पर आरोप लगाया जा रहा है जो कांग्रेस में पिछले 40 -50 साल से हैं। उनके क्षेत्र के लोग जानते हैं कि वो किस तरह के नेता हैं और उन्हें पता है कि वो कैसे काम करते हैं। पायलट ने कहा ऐसे विधायकों पर आरोप लगाकर कांग्रेस को बदनाम किया जा रहा है। ऐसे नेताओे पर आरोप लगाना सरासर गलत है।
पायलट ने कहा मुझे कभी कोरोना कहा गया तो कभी गद्दार कहा गया। मैं पिछले ढ़ाई साल से सब सुन रहा था और केवल इसलिए चुप था कि मैं अपनी कांग्रेस पार्टी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था लेकिन अब विधायकों और नेताओं को बदनाम करना और भाजपा का गुणगान करना मेरी समझ से परे है।












Click it and Unblock the Notifications