VIRAL VIDEO : सरपंच के खिलाफ मुंह खोलने पर RTI कार्यकर्ता का अपहरण, पैरों में सरिए घुसाकर घुमाया, कीलें भी ठोक

बाड़मेर, 23 दिसम्बर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरटीआई कार्यकर्ता का अपहरण करने के बाद उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार की गई है। उसके पैरों में सरिए घुसाकर घूमाया गया। बेरहमी पीटा और पैरों में कीलें भी ठोक दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Barmer में Rti activist को Kidnap कर हाथ-पौर तोड़े, पैरों में हथौड़े से ठोकी कील | वनइंडिया हिंदी
    RTI activist

    दरअसल, बाड़मेर जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के परेऊ गांव का अमराराम गोदारा आरटीआई कार्यकर्ता है। इसने अपने गांव में सरपंच द्वारा कराए गए विकास कार्यों में हुए घपले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। साथ ही गांव में शराब की अवैध बिक्री के संबंध में एसपी से शिकायत की थी।

    शिकायत के बाद पुलिस ने शराब माफिया से भारी मात्रा में शराब बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन यह बात शराब माफिया और सरपंच को नागवार गुजरी। इसके बाद वे अमराराम को स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट की। पैरों में सरिए डाल दिए। पैरों में लोहे की कीलें भी ठोक दी।

    आस-पास के लोगों व पुलिस ने अमराराम को बालोतरा अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया। इस पूरे मामले को लेकर मानव अधिकार आयोग ने भी बाड़मेर जिला कलेक्टर, बाड़मेर पुलिस व अधीक्षक आबकारी आयुक्त से रिपोर्ट तलब की है।

    बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव का कहना है कि इस मामले में हमने 4 अलग-अलग टीमें गठित की हैं और बदमाशों की तलाश की जा रही है। अभी तक पुलिस को किसी भी प्रकार की सफलता नहीं मिली है।

    RTI Barmer

    इस मामले ने राजनीतिक मोड़ भी ले लिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस पूरे घटनाक्रम को निंदनीय बताते हुए सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है। वही आरटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा इस मामले को लेकर जयपुर में विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

    पीड़ित अमराराम का कहना है कि 15 दिसंबर को हमारे गांव में प्रशासन गांवों के संग शिविर का आयोजन हुआ था। तब मैंने गांव में हुए घोटाले की शिकायत अधिकारियों से की थी और उसके बाद अवैध शराब की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी।

    मेरी शिकायतों के बाद इन लोगों ने मुझे सोशल मीडिया के जरिए एवं फोन कर धमकियां भी दी थीं। उसके बाद मैं जोधपुर से बस के माध्यम से अपने घर आया था और बस से उतरने के बाद घर जा रहा था इस दौरान पांच छह लोगों ने स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर मेरा अपहरण किया और मेरे साथ मारपीट की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+